एक्सप्लोरर

'पहलगाम हमले को नजरअंदाज नहीं कर सकते', जम्मू-कश्मीर में स्टेटहुड की मांग पर बोले CJI गवई

एडवोकेट गोपाल शंकरनारायण ने याचिकाकर्ता की तरफ से कहा कि 2023 में सरकार ने कोर्ट में जम्मू-कश्मीर के लिए स्टेटहुड बहाल किए जाने का आश्वासन दिया था और अब उसे 21 महीने बीत चुके हैं.

जम्मू-कश्मीर के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल किए जाने की मांग वाली याचिकाओं पर गुरुवार (14 अगस्त, 2025) को मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई (CJI BR Gavai) ने सुनवाई करते हुए पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र किया और कहा कि उसको अनदेखा नहीं किया जा सकता है.

जस्टिस सीजेआई गवई और जस्टिस के विनोद चंद्र की बेंच मामले पर सुनवाई कर रही थी. जब याचिकाकर्ता ने जल्दी सुनवाई का अनुरोध किया, तो सीजेआई ने कहा, 'पहलगाम में जो हुआ उसे आप नजरअंदाज नहीं कर सकते... निर्णय लेना संसद और कार्यपालिका का काम है.' बेंच ने कहा कि हमें इस मामले पर विचार करते समय जमीनी सच्चाइयों पर भी ध्यान देना होगा. हाल ही में जो घटनाएं हुई हैं, उनको नजरअंदाज नहीं कर सकते. 

केंद्र ने कहा- जम्मू-कश्मीर में हालात अजीब
जम्मू-कश्मीर के लिए राज्य का दर्जा बहाल किए जाने की मांग कर रहे याचिकाकर्ता का पक्ष रखने के लिए सीनियर एडवोकेट गोपाल शंकरनारायण पेश हुए और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता केंद्र की तरफ से दलील दे रहे थे. एसजी मेहता ने इन याचिकाओं का विरोध करते हुए कहा, 'हमने चुनाव के बाद राज्य का दर्जा देने का आश्वासन दिया था, लेकिन देश के इस हिस्से की स्थिति अजीब है. मुझे समझ नहीं आ रहा कि इसे लेकर इतना हंगामा क्यों हो रहा है. अभी क्यों इस मुद्दे को उठाया जा रहा है'

क्या बोले याचिकाकर्ता?
एडवोकेट गोपाल शंकरनारायण ने साल 2023 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का जिक्र किया, जिसमें कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को रद्द करने के सरकार के फैसले को सही माना था और राज्य का दर्जा दिए जाने की बात कही थी. उन्होंने कहा कि कोर्ट को भरोसा था कि सरकार जम्मू-कश्मीर के लिए स्टेटहुड बहाल कर देगी, लेकिन चुनाव के बाद भी ऐसा नहीं किया गया और अब कोर्ट के उस आदेश को भी 21 महीने बीत चुके हैं. कोर्ट ने दोनो पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुनवाई आठ हफ्तों के लिए टाल दी है. कोर्ट एक स्कूल टीचर जहूर अहमद भट और एक्टिविस्ट खुर्शीद अहमद की याचिका पर सुनवाई कर रही थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget