एक्सप्लोरर

Sopore Blast: कश्मीर के सोपोर में भीषण विस्फोट, दो बच्चों समेत चार की मौत

Sopore Blast: जम्मू कश्मीर के सोपोर में हुए रहस्यमयी विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई है. मारे गए चार लोगों में से दो बच्चे हैं. अधिकारियों ने मृतकों की पहचान करते हुए मामला दर्ज कर लिया है.

Sopore Blast: जम्मू कश्मीर के सोपोर में सोमवार दोपहर रहस्यमयी विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई. ये विस्फोट कबाड़े की दुकान में हुआ है. मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं, जो विस्फोट के समय कबाड़ उतारने में मदद कर रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट शायर कॉलोनी सोपोर में हुआ, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बाद में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने उनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को विशेष उपचार के लिए एसकेआईएमएस सौरा रेफर कर दिया गया. हालांकि अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई. 

अधिकारियों ने मृतकों की पहचान शायर कॉलोनी निवासी नजीर अहमद नादरू, शायर कॉलोनी निवासी आजम अशरफ मीर, आदिल रशीद भट और अब्दुल रशीद भट के रूप में की है. इस बीच पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

विस्फोट के बाद घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल टीम

इस विस्फोट की जानकारी देते हुए सोपोर एसएसपी दिव्या डी ने मीडिया को बताया कि ये विस्फोट कबाड़े की दुकान में हुआ है. उन्होंने बताया कि इस विस्फोट को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और पड़ताल शुरू हो गई है. एसएसपी सोपोर ने बताया कि अब तक इस विस्फोट में 4 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और पुलिस ने पड़ताल करने के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुला लिया है.

सोपोर उत्तरी कश्मीर का वो हिस्सा है, जहां अलगाववादी नेता सय्यद अली जिलानी की मजबूत पकड़ थी. कश्मीर घाटी का ये इलाका अलगाववादी प्रदर्शनों के दौरान कई बार सुलगता रहा है. हालांकि पिछले काफी समय से यहां शांति रही है और आतंकवादी गतिविधियों में भी कमी आई है. फिलहाल सोमवार को हुए विस्फोट का कोई टेरर कनेक्शन सामने नहीं आया है, लेकिन पुलिस हर एंगल से पड़ताल कर रही है.

ये भी पढ़ें: चर्च के कॉलेज में नमाज पढ़ने से रोका तो मचा बवाल, BJP बोली- कोई मुस्लिम कॉलेज हिंदुओं-ईसाइयों को कमरा देगा क्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर SC में सुनवाई, पुलिस ने प्रतिबंधों पर क्या कहा?
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर SC में सुनवाई, पुलिस ने प्रतिबंधों पर क्या कहा?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget