एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: जम्मू के सिधरा इलाके में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को किया ढेर, ट्रक से जा रहे थे श्रीनगर

Jammu Kashmir के सिधरा में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. एनकाउंटर में चार आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया.

Terrorist Encounter In Jammu: जम्मू कश्मीर में पुलिस और सेना लगातार आतंकियों का सफाया करने के लिए अभियान चला रही है. इसी कड़ी में जम्मू पुलिस को बुधवार (28 दिसंबर) को सूचना मिली की सिधरा इलाके में कुछ आतंकवादी मौजूद हैं. सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन शुरू किया. वहीं अब इसमें एक बड़ा अपडेट सामने आया है. सुरक्षाबलों ने एक ट्रक से चार आतंकियों के शव बरामद किए हैं

इससे पहले, पुलिस ने तीन आतंकवादियों के होने का दावा किया था. वहीं अब एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया, "जम्मू के सिधरा इलाके में मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए हैं. 7 एके-47 राइफल, 3 पिस्टल समेत अन्य गोला-बारूद बरामद किया गया है. ट्रक मालिक की अभी पहचान नहीं हो पाई है, ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहा था. तलाश अभी जारी है."

एडीजीपी मुकेश शिंह ने इससे पहले कहा था "हमने एक ट्रक की असामान्य गति देखी और उसका पीछा किया. ट्रक को जम्मू के सिधरा में रोका गया, जहां से चालक भागने में सफल रहा. ट्रक की तलाशी ली गई तो अंदर छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी. फिर जवानों ने जवाबी फायरिंग की."

लश्कर के तीन आतंकी ढेर

बता दें कि एक सप्ताह पहले जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी. मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (LET) के तीन आतंकवादी मारे गए. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, आतंकवादियो के मारे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है. सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ मुंझ मार्ग इलाके में हुई.

मारे गए आतंकवादियों की पहचान

कश्मीर के एडीजीपी ने इस पूरे ऑपरेशन की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मारे गए तीन स्थानीय आतंकवादियों में से दो की पहचान हो गई है, जबकि तीसरे की पहचना के प्रयास किए जा रहे हैं. मारे गए आतंकियों में एक शोपियां का लतीफ लोन है. ये कश्मीरी पंडित पुराण कृष्ण भट की हत्या में शामिल था. वहीं दूसरा अनंतनाग का उमर नजीर है. उमर नेपाल के तिल बहादुर थापा की हत्या में शामिल था. आतंकियों के पास से एक Ak-47 रायफल और दो पिस्टल बरामद हुई.

ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir: खिलौने वाली बंदूक दिखाकर करता था लूट, श्रीनगर पुलिस ने गैंग का किया पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
राहुल गांधी का बड़ा आरोप, 'रामलीला मैदान आने से रोकने की कोशिश कर रहे अमित शाह'
राहुल गांधी का बड़ा आरोप, 'रामलीला मैदान आने से रोकने की कोशिश कर रहे अमित शाह'
India Bloc Mock Parliament Live: विपक्ष का 'जन महाभियोग' कार्यक्रम टला, 'राहुल बोले- हर पीड़ित रैली में होना चाहता है शामिल'
Live: विपक्ष का 'जन महाभियोग' कार्यक्रम टला, 'राहुल बोले- हर पीड़ित रैली में होना चाहता है शामिल'

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget