एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: खिलौने वाली बंदूक दिखाकर करता था लूट, श्रीनगर पुलिस ने गैंग का किया पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

पुलिस को वारदात में और लोगों के शामिल होने का शक है. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जांच जारी है और अधिक गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है. अगर लोगों को ऐसी घटना का पता चले तो पुलिस को जरूर बताएं.

Srinagar Crime News: जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu Kashmir Police) ने एक आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश किया है. यह गिरोह टॉय गन और वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल कर लोगों से कथित रूप से पैसे ऐंठने का काम करता था. पुलिस ने गिरोह के 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि गिरोह में छह सदस्य शामिल हैं, जो शहर के विभिन्न हिस्सों से ताल्लुक रखते हैं.

श्रीनगर पुलिस ने मंगलवार (27 दिसंबर) को अपने प्रवक्ता के माध्यम से एक बयान में कहा कि जकुरा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 392, 506 और 120-बी के तहत दर्ज एक मामले की जांच करते हुए विभिन्न अपराधों में शामिल जबरन वसूली करने वाले छह सदस्यीय गिरोह को गिरफ्तार किया.

ऐसे ऐंठते थे पैसे

प्रवक्ता ने कहा, "गिरोह का काम करने का तरीका टॉय गन, वॉकी-टॉकी सेट और वर्दी जैसी अन्य वस्तुओं का इस्तेमाल कर लोगों को धमकाना और उनसे पैसे ऐंठना था." हालांकि, पुलिस ने यह स्पष्ट नहीं किया कि गिरोह किस तरह की वर्दी का इस्तेमाल करता था.

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मिर्जा जुबैर बेग, मुसैब अहमद बाबा, गौहर रसूल, कासिम उमर, अमीर फारूक डार और साजिद जहूर खान के रूप में हुई है. बयान में कहा गया, "इन अपराधों के लिए इस्तेमाल किए गए दो वाहन भी उनके कब्जे से बरामद किए गए और कानून के तहत जब्त किए गए."

'वारदात में और लोग भी हो सकते हैं शामिल'

पुलिस को वारदात में और लोगों के शामिल होने का शक है. पुलिस प्रवक्ता ने बताया, "जांच जारी है और अधिक गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है. आम जनता से अनुरोध है कि वे ऐसी किसी भी सूचना या घटना को नजदीकी पुलिस स्टेशन के संज्ञान में लाएं."

रंगदारी मांगने वाले दो लोग हुए थे गिरफ्तार

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को भी को श्रीनगर में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले दो लोगों को आतंकवादी बताकर गिरफ्तार किया था. पुलिस ने दो 'जबरन वसूली करने वालों' की पहचान खुशीपोरा के मोहम्मद यूनिस जरगर और नाटीपोरा के मोहम्मद रफीक भट के रूप में की थी. पुलिस ने कहा कि दोनों दुकानदारों को धमकियां दे रहे थे. श्रीनगर पुलिस ने एक ट्वीट में कहा था, "वे वर्चुअल नंबरों का उपयोग करके आतंकवादी होने का ढोंग कर मौद्रिक लाभ के लिए दुकानदारों को फर्जी धमकी भरे पत्र जारी कर रहे थे."

ये भी पढ़ें- Pragya Thakur: कर्नाटक में ‘भड़काऊ भाषण’ को लेकर BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget