एक्सप्लोरर

राजौरी में आतंकवादियों की गोलीबारी के 14 घंटे बाद IED विस्फोट में दो भाई-बहन की मौत, पढ़ें कब क्या हुआ

Rajouri Terrorist Attack: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि इस हमले के दोषियों को जल्द सजा मिलेगी.

Rajouri: जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के उस गांव में सोमवार को एक आईईडी विस्फोट (IED Blast) में दो चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई, जहां रविवार को आतंकवादियों ने चार लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी थी. वहीं स्थानीय लोगों का दावा है कि सुरक्षा चूक के कारण विस्फोट की यह घटना हुई. स्थानीय लोगों ने दावा किया कि आतंकवादियों ने आईईडी (IED ) विस्फोटक उपकरण रविवार को लगाया था और रविवार शाम गोलीबारी के बाद इलाके की घेराबंदी करने वाली पुलिस और सुरक्षा बलों को जांच के दौरान विस्फोटक का पता नहीं चला.

स्थानीय निवासियों ने बताया कि डांगरी गांव में रविवार को हुए हमले के पीड़ित प्रीतमलाल नाम के व्यक्ति के घर के पास हुए विस्फोट में समीक्षा शर्मा (16) और विहान कुमार शर्मा (4) की मौत हो गई. सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुए विस्फोट के समय मकान में लाल के रिश्तेदारों सहित कई लोग थे. दोनों घटनाओं में छह लोग मारे गए और 12 अन्य घायल हुए हैं.

प्रशासन को उठाने चाहिए कड़े कदम

गांव सरपंच दीपक कुमार ने कहा कि यह पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से सुरक्षा में गंभीर चूक हुई है. उन्होंने राजौरी में संवाददाताओं से कहा, "यह सुरक्षा एजेंसियों से हुई गंभीर सुरक्षा चूक है. अल्पसंख्यक समुदाय के लोग सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं. प्रशासन को कड़े कदम उठाने चाहिए."

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रदर्शन करने वाले स्थानीय लोगों की मांग के बाद गांव का दौरा किया, जिन्होंने शवों का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था. उन्होंने सोमवार रात घोषणा की कि कथित "सुरक्षा चूक" की जांच की जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का वादा किया. उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण रक्षा समिति को तत्काल मजबूत किया जाएगा.

आतंक के पूरे तंत्र को कुचलना हमारा दृढ़ संकल्प

स्थानीय प्रतिनिधियों और पीड़ितों के परिवारों के साथ बैठक में उपराज्यपाल ने कहा, "हमने सुरक्षा बलों को पूरी आजादी दी है और मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि इस हमले के दोषियों को जल्द सजा मिलेगी. आतंकियों और आतंक के पूरे तंत्र को कुचलना हमारा दृढ़ संकल्प है." घटना के कारण राजौरी शहर सहित पूरे जिले में प्रदर्शन होने और पूरे बंद की स्थिति रहने के बीच पुलिस महानिदेशक (DGP) दिलबाग सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि IED विस्फोट का मकसद वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बनाना था, जो वहां पहुंचने वाले थे. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बनाने के लिए यह एक सुनियोजित हमला था. उन्होंने राजौरी में संवाददाताओं से कहा, "अधिकारी घटनास्थल पर देर से पहुंचे. तब तक घटना हो चुकी थी." उन्होंने कहा कि हम हमलावरों को मुंहतोड़ जवाब देंगे.

ग्राम रक्षा समितियों को हथियारों से फिर से लैस किया जाएगा

डीजीपी ने घोषणा की है कि ग्राम रक्षा समितियों (वीडीसी) को हथियारों से फिर से लैस किया जाएगा. दरअसल कुछ प्रदर्शनकारी नेताओं और स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि अगर अधिकारियों ने वीडीसी के हथियार वापस नहीं लिए होते तो घटना टाली जा सकती थी. भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जम्मू कश्मीर इकाई के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानपरिषद सदस्य विबोध गुप्ता ने आरोप लगाया कि वीडीसी की 60 प्रतिशत बंदूकें वापस ले ली गई हैं.

गुप्ता ने डीजीपी से कहा कि बाल कृष्ण नामक व्यक्ति ने जिनके पास एक बंदूक थी और उन्होंने जवाबी गोलीबारी की जिससे आतंकी भागने को मजबूर हुए. उनकी जवाबी गोलीबारी ने गांव के 40 से अधिक लोगों की जान बचाई. डीजीपी ने प्रदर्शनकारियों से भी मुलाकात की जो मौके पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पहुंचने तक मृतकों की दाहसंस्कार करने से इनकार कर रहे थे. बाद में शाम में  सिन्हा गांव में पहुंचे जहां उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

शोकाकुल परिवारों को हर सहायता दी जाएगी

सिन्हा ने ग्राम सरपंचों और पुलिस के साथ बैठक से पहले लोगों से कहा कि शोकाकुल परिवारों को हर सहायता दी जाएगी. उन्होंने कहा, "आपने मुझसे जो (सुरक्षा चूक और उपायों के बारे में) कहा है मैं वादा करता हूं कि हम विषय की तह तक जाएंगे. जो कुछ भी कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत होगी वह की जाएगी. उपराज्यपाल से मिलने के बाद प्रदर्शनकारी मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार करने के लिए सहमत हो गए.

NIA की एक टीम जांच के लिए डांगरी गांव पहुंची

सिन्हा ने सोमवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के डांगरी गांव में हुए आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने इस घटना में मारे गए नागरिकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की. अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) की एक टीम जांच के लिए डांगरी गांव पहुंच गई है. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी), जम्मू, मुकेश सिंह ने राजौरी में संवाददाताओं को बताया कि आईईडी एक बैग के नीचे रखा गया था. जम्मू मंडल के आयुक्त रमेश कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सेना और पुलिस व्यापक तलाश अभियान चला रही है.

दो आतंकवादी ने किया था हमला

सिंह ने कहा कि स्थानीय लोगों के मुताबिक, हमले में दो आतंकवादी शामिल थे. राजौरी में हुए हमले के स्थान पर पहुंचे डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा, "मैं इसलिए आया हूं कि परिवारों के साथ एकजुट होना बहुत जरूरी है. इसलिए कश्मीर जाने के बजाय मैं सीधे यहां आया और भी आईईडी लगाए गए हो सकते हैं." डीजीपी प्रदर्शन स्थल पर भी पहुंचे और कहा कि राजौरी के लोगों ने पूर्व में आतंकवाद का बहादुरी से मुकाबला किया है. उन्होंने कहा कि हत्याओं को लेकर मुझे दुख है. यह दुख का विषय है. यह वीडीसी को मजबूत करने का समय है.

घटना के बाद इलाके हो रहा था प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि कोई बंदूकें वापस नहीं ली जाएंगी, अगर कुछ बंदूकें ले ली गई हैं तो वे (वीडीसी को) लौटा दी जाएंगी और जरूरत पड़ने पर और बंदूकें उपलब्ध कराई जाएंगी. उन्होंने प्रदर्शनकारियों से अनुरोध किया कि शवों का असम्मान नहीं करें और उनकी अंतिम संस्कार किया जाए. रविवार के हमले के बारे में सिंह ने कहा कि दो आतंकवादियों ने तीन मकानों पर गोलीबारी की जिसमें चार लोग मारे गए और छह अन्य घायल हो गए. घायलों की हालत स्थिर है. आमतौर पर शांत रहने वाले जम्मू क्षेत्र में कई सालों बाद इस तरह की यह पहली घटना है. जम्मू में, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मिशन स्टेटहुड, शिवसेना और डोगरा फ्रंट ने प्रदर्शन किए.

ये भी पढ़ें- कंझावला कांड: पुलिस ने शुरुआती जांच में किया एक्सीडेंट का दावा, कहा- आरोपियों से नहीं हुआ था युवती का कोई कॉन्टेक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence day Live: '1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी AI स्किल ट्रेनिंग', लाल किले से बोले PM मोदी
LIVE: '1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी AI स्किल ट्रेनिंग', लाल किले से बोले PM मोदी
पीएम मोदी का Gen Z के लिए बड़ा ऐलान, 'देंगे फ्री कोचिंग और युवाओं को AI ट्रेनिंग'
पीएम मोदी का Gen Z के लिए बड़ा ऐलान, 'देंगे फ्री कोचिंग और युवाओं को AI ट्रेनिंग'
पीएम मोदी का संबोधन, कहा- 'देश अब छोटे सपनों से नहीं चलने वाला'
पीएम मोदी का संबोधन, कहा- 'देश अब छोटे सपने से नहीं चलने वाला'
'2047 तक विकसित राष्ट्र', लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य
'2047 तक विकसित राष्ट्र', लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget