एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir: श्रीनगर के एसपीएस म्यूजियम में हस्तलिखित कुरान की प्रदर्शनी का आयोजन, 17वीं शताब्दी के भी दस्तावेज देखने को मिले

Jammu-Kashmir News: संग्रहालय की देखरेख करने वाली राबिया कुरैशी ने बताया, "यह पहली बार है कि हम पांडुलिपि की प्रदर्शनी का आयोजन कर रहे हैं. इससे लोगों को इतिहास जानने का मौका मिलेगा."

Ancient Quranic Manuscripts: मुस्लिमों के पवित्र महीने रमजान के दौरान कश्मीर में एक सप्ताह के लिए खास प्रदर्शनी लगाई गई है.  श्री प्रताप सिंह (एसपीएस) संग्रहालय में लगी इस प्रदर्शनी में कुरान की पांडुलिपियां प्रदर्शित की गई हैं. ये प्रदर्शनी गुरुवार (23 मार्च) को शुरू हुई थी. इसमें 17वीं सदी की हस्तलिखित कुरान भी देखने को मिली. इससे लोग काफी खुश हैं, क्योंकि उन्हें इसके जरिए इस्लामी कला और सुलेख के समृद्ध इतिहास और विरासत को जानने और समझने का मौका मिला.

संग्रहालय की देखरेख करने वाली राबिया कुरैशी ने बताया, "हमारा पांडुलिपि खंड अभी तक प्रदर्शित नहीं किया गया था. फिर हमने सोचा लोगों को पता होना चाहिए कि कश्मीर में प्राचीन काल की हस्तलिखित पांडुलिपियां रही थीं. यह पहली बार है कि हम इनकी प्रदर्शनी का आयोजन कर रहे हैं, क्योंकि पांडुलिपि का खंड अब भी बंद है. रमज़ान का पाक महीना है, इसलिए हम चाहते हैं कि लोग पांडुलिपियों के बारे में जानें ताकि उनका ज्ञान बढ़ सके."

17वीं शताब्दी की कुरान भी देखने को मिली

प्रदर्शनी में दुर्लभ और प्राचीन कुरान की पांडुलिपियों के संग्रह को प्रदर्शित किया गया. इसमें 17वीं शताब्दी की कुरान भी शामिल है. कुरान की अधिकांश पांडुलिपियां या तो स्थानीय रूप से बने कागज या चीनी कागज पर हाथ से लिखी गई हैं. 17वीं सदी की सर्वाधिक पांडुलिपियों में कश्मीरी कागज का प्रयोग हुआ है. बता दें कि भारत में पहली कागज निर्माण इकाई कश्मीर में स्थापित की गई थी और पूरे भारत में लोग कश्मीरी कागज का उपयोग करते थे.

सोना, केसर और खनिज रंगों का उपयोग

प्रदर्शित की गई पांडुलिपियां ज्यादातर काली स्याही, सोने और केसरिया रंग का उपयोग करके लिखी गई हैं. इनमें दो से तीन प्रकार का कागज इस्तेमाल में लाया गया था. इनमें से एक रॉयल्टी के लिए था और दूसरा आम लोगों के लिए था. संग्रहालय में अधिकांश पांडुलिपियां प्रकाशित हैं और अधिकतर सोने से बनी हैं. यह भी देखने में आता है कि इनमें केसर का प्रयोग किया गया है. इन पांडुलिपियों को प्राकृतिक और खनिज रंगों से बनाया गया है.

'प्राचीन पांडुलिपियों को देखना आकर्षक'

इस प्रदर्शनी को देखकर स्टूडेंट्स काफी खुश दिखाई दिए. छात्र फरहान अहमद ने कहा, "इन प्राचीन पांडुलिपियों को देखना आकर्षक है. इन्हें काफी अच्छी तरह से संरक्षित किया गया है. इस प्रदर्शनी के जरिए हमने अपने स्थानीय इतिहास और पांडुलिपि बनाने की कला के बारे में बहुत कुछ सीखा है." एक अन्य छात्रा आयशा मीर ने कहा, "मुझे कभी नहीं लगा कि कश्मीर में पांडुलिपि बनाने की इतनी समृद्ध परंपरा रही है. इन खूबसूरत टुकड़ों को करीब से देखना और उनके इतिहास और महत्व के बारे में जानना अद्भुत है."

ये भी पढ़ें-'जिस वक्त राजनीति और धर्म...', हेट स्पीच पर सुनवाई के दौरान SC ने किया जवाहरलाल नेहरू और अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget