एक्सप्लोरर

Pulwama Encounter: पुलवामा में सुरक्षाबलों ने ढेर किए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी, 9 घंटे तक चली मुठभेड़

Jammu Kashmir Encounter: सोमवार सुबह सात बजे शुरू हुई मुठभेड़ शाम के करीब चार खत्म हुई. पुलिस ने बताया गया इन एनकाउंटर में मारा गया आतंकी साल 2014 में लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ था

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार (3 जून) को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के एक स्वयंभू कमांडर समेत दो आतंकवादी मारे गए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवाद रोधी अभियान रविवार (2 जून) रात पौने 12 बजे शुरू हुआ, जब आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना और अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर पुलवामा जिले के निहामा इलाके में एक घर की घेराबंदी की.

सुबह सात बजे से शुरू हुआ मुठभेड़

पुलिस अधिकारी के अनुसार जब आतंकवादियों ने सरेंडर करने से इनकार कर दिया तो दो आतंकवादियों के साथ सोमवार सुबह सात बजे मुठभेड़ शुरू हो गई, जिनकी पहचान रियाज डार उर्फ ​​सथर और रईस डार के रूप में हुई. उन्होंने बताया कि एंटी टेररिज्म ऑपरेशन की निरीक्षण पुलिस उपमहानिरीक्षक (दक्षिण कश्मीर) अल्ताफ खान ने किया और इस दौरान यह सुनिश्चित करने के लिए एहतियात बरता गया कि किसी भी आम नागरिक को कोई नुकसान न पहुंचे या उसकी जान न जाए. 

लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी ढेर

पुलिस के अनुसार सोमवार की दोपहर में गोलीबारी तेज हो गई, जिसके बाद जिस घर में दोनों आतंकवादी छुपे हुए थे, उसमें आग लग गई. दोनों आतंकवादियों के शव बरामद होने के बाद शाम चार बजे अभियान खत्म कर दिया गया. रियाज डार 2014 में लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ था और उसने मारे गए पाकिस्तानी आतंकवादियों अबू दुजाना और अबू इस्माइल के साथ मिलकर घटनाओं को अंजाम दिया था. उसने कई आतंकी गतिविधियों में हिस्सा लिया था. 

लाखों का इनामी था दोनों आतंकवादी

रियाज पर 10 लाख रुपये से अधिक का नकद इनाम था, जबकि रईस डार को पर पांच लाख रुपये का नकद इनाम था. सात मई को पुलिस को एक बड़ी सफलता तब मिली थी जब उसने लश्कर-ए-तैयबा के एक छद्म समूह, प्रतिबंधित द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के स्वयंभू कमांडर बासित डार को मार गिराया. वह और एक अन्य आतंकवादी मोमीन कुलगाम के रेडवानी गांव में मुठभेड़ में मारे गए. दोनों आतंकवाद से जुड़े 18 मामलों में शामिल थे, जिनमें अल्पसंख्यकों और पुलिसकर्मियों को निशाना बनाना शामिल था.

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: ये Exit Poll राहुल गांधी को बनवा रहा प्रधानमंत्री! जानें NDA को दी कितनी सीटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से 2 दिन गुजरात दौरे पर रहेंगे PM नरेंद्र मोदी, देश को देंगे करोड़ों की सौगात
कल से 2 दिन गुजरात दौरे पर रहेंगे PM नरेंद्र मोदी, देश को देंगे करोड़ों की सौगात
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
‘बंगाल और अन्य राज्यों में वोट लूट पर जवाब चाहिए’, इंडिया ब्लॉक की रैली पर ममता ने भरी हुंकार
‘बंगाल और अन्य राज्यों में वोट लूट पर जवाब चाहिए’, इंडिया ब्लॉक की रैली पर ममता ने भरी हुंकार
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget