एक्सप्लोरर

Poonch Encounter: J-K में आतंकियों पर कहर बनकर टूट रहे सुरक्षाबल, 24 घंटे में 6 दहशतगर्द ढेर

Jammu Kashmir Poonch Encounter: पूरे जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है. आतंकियों के खिलाफ एक्शन में आई सेना ने 24 घंटे के भीतर 6 आतंकियों को मार गिराया है.

Jammu Kashmir Poonch Encounter: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकियों के खिलाफ सेना का अभियान जारी है. दो दिन पहले (सोमवार) पुंछ के घने जंगलों में छिपे आतंकियों ने सर्च ऑपरेशन चला रही सेना की टुकड़ी पर घात लगाकर हमला किया था. इस हमले में देश के पांच जवान शहीद हो गए थे. सेना अब इन जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए मोर्चे पर डट चुकी है. 

पुंछ रेंज के डीआईजी ने कहा कि वक्त लग रहा है लेकिन हम एक-एक शहादत का बदला लेंगे. जानकारी के लिए बता दें कि सोमवार को एलओसी से सटे पुंछ इलाके में 3 से 4 आतंकियों के घुसपैठ की खबर मिली थी. जैसे ही जवानों ने एक्शन शुरू किया घात लगाए बैठे आतंकियों ने उनपर पर हमला बोल दिया.

पुंछ रेंज के डीआईजी विवेक गुप्ता ने कहा, '5 जवानों की शहादत के बाद सेना इन जंगलों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. चप्पे-चप्पे पर आतंकियों की तलाश की जा रही है लेकिन इलाका बेहद घने जंगलों से घिरा होने की वजह से थोड़ा वक्त जरूर लग रहा है.'  

पुंछ ही नहीं पूरे जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है. आतंकियों के खिलाफ एक्शन में आई सेना ने 24 घंटे के भीतर 6 आतंकियों को मार गिराया है. आतंकियों को भी एक बात गांठ बांध लेनी होगी कि उन्हें अब हर गुनाह का हिसाब देना होगा. कश्मीर की जमीन पर गिरे शहीदों के लहू के हर कतरे की कीमत उन्हें चुकानी होगी. 

जेसीओ सहित पांच जवान हुए शहीद

पुंछ सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ में भारतीय सेना के एक जेसीओ सहित पांच सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए थे. ये सभी सैनिक भारतीय सेना की 16 आरआर (राष्ट्रीय राइफल्स) के जवान थे. इस ऑपरेशन में जम्मू कश्मीर पुलिस भी शामिल थी. जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह भारतीय सेना को जानकारी मिली थी कि पुंछ के करीब शाहदरा (थानामंडी) इलाके में कुछ संदिग्ध आतंकियों की मूवमेंट देखी गई.

इस ‌सूचना के आधार पर सेना ने डीकेजी के जंगल में कोर्डन एंड सर्च ऑपरेशन शुरू किया. लेकिन सर्च शुरू करते ही जंगल में छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी. दोनों तरफ की फायरिंग में सेना के पांच जवान घायल हो गए. घायल जवानों को करीब के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

मारे गए सैनिकों की पहचान नायब सूबेदार जसविंदर सिंह, नायक मंदीप सिंह, सिपाही गजन सिंह, सिपारी सरज सिंह और सिपाही एच वेशाख  के रूप में हुई. जसविंदर, मंदीप और गजन सिंह पंजाब के निवासी हैं और सरज सिंह उत्तर प्रदेश के शाहजांपुर, जबकि वेशाख केरल के कोलम जिले के रहने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- 

Pakistan PM Vs Army Chief: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना प्रमुख बाजवा आमने सामने, इस वजह से तकरार

Malabar Exercise: अमेरिकी नौसेना के ऑपरेशन्स चीफ भारत के कमांडर्स के साथ मालाबार एक्सरसाइज़ की करेंगे समीक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
रात में सफाई कर रहे थे कर्मचारी, अचानक तेज रफ्तार से आई कार ने ठोका, स्कूटी में भी मारी टक्कर
रात में सफाई कर रहे थे कर्मचारी, अचानक तेज रफ्तार से आई कार ने ठोका, स्कूटी में भी मारी टक्कर
जेवर एयरपोर्ट से अब फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, सरकार से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, राम मोहन नायडू ने सौंपा
जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, सरकार से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, राम मोहन नायडू ने सौंपा
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच बेंगलुरु में कमर्शियल गैस सिलेंडर का संकट, कल से होटल रहेंगे बंद
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच बेंगलुरु में कमर्शियल गैस सिलेंडर का संकट, कल से होटल रहेंगे बंद

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War
ABP Report : ईरान का 'डेंजरस' बम..अमेरिका में हड़कंप! | Iran Israel War | Khamenei | Trump
Chitra Tripathi: तेहरान में धमाकों से दहला आसमान! जंग के 10वें दिन बढ़ा तनाव | Iran-US-Israel War
Iran Israel War: क्या है Tomahawk मिसाइल जिसने ईरान में मचाई भयंकर तबाही? | Trump | Breaking
Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
जेवर एयरपोर्ट से अब फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, सरकार से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, राम मोहन नायडू ने सौंपा
जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, सरकार से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, राम मोहन नायडू ने सौंपा
लखनऊ कॉन्सर्ट में रोने लगीं सुनिधि चौहान, बोलीं- मुझे माफ करना, पहले ऐसा कभी नहीं हुआ
लखनऊ कॉन्सर्ट में रोने लगीं सुनिधि चौहान, बोलीं- मुझे माफ करना, पहले ऐसा कभी नहीं हुआ
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
Tooth Pain And Cancer: दांतों में बना हुआ है दर्द तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर
दांतों में बना हुआ है दर्द तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर
Embed widget