एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर पुलिस ने स्वीकारी राजौरी में आतंकियों की मौजूदगी, कहा- हर आतंकी का करेंगे सफाया

पुलिस उप महानिरीक्षक (राजौरी-पुंछ रेंज) हसीब मुगल ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रोजाना तलाशी और घेराबंदी अभियान चल जा रहा है जिससे लोग बिना डर के अपनी गतिविधियां जारी रख सकें.

Terrorism In Jammu And Kashir: जम्मू कश्मीर पुलिस (Jammu kashmir) ने राजौरी (Rajouri) और पुंछ सीमावर्ती जिलों में करीब तीन आतंकवादी समूहों की मौजूदगी स्वीकार करते हुए कहा है कि सुरक्षाबल (Security Forces) उनका सफाया करने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस उप महानिरीक्षक (राजौरी-पुंछ रेंज) हसीब मुगल ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रोजाना आधार पर तलाशी एवं घेराबंदी अभियान चल रहे हैं ताकि लोगों के मन में सुरक्षाबोध हो तथा वे बिना किसी डर के अपनी सामान्य गतिविधियां जारी रख सकें.

राजौरी में 11 अगस्त को पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद के दो संदिग्ध आतंकवादियों ने सेना के एक शिविर पर तड़के आत्मघाती हमला किया था जो तीन साल से भी अधिक समय बाद जम्मू कश्मीर में आत्मघाती हमलों की वापसी का संकेत था. उस दिन करीब चार घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद दोनों आतंकवादी मारे गये थे लेकिन पांच सैनिक भी शहीद हुए थे.

फेसबुक लाइव में क्या बोली पुलिस?
हसीब मुगल ने फेसबुक पर संवाद के दौरान कहा, ‘‘पुलिस और अन्य (सुरक्षा एजेंसियों) के पास आतंकवादियों की आवाजाही की पहले से सूचना है लेकिन उन्होंने (आतंकवादियों ने) घनी झाड़ियों एवं पेड़-पौधों का फायदा उठाया... (11 अगस्त के) उस हमले के बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गयी तथा पीर पंजाल क्षेत्र में और दो या तीन आतंकवादी समूहों की मौजूदगी के मद्देनजर अलर्ट जारी कर दिया गया.’’

उन्होंने कहा कि आतंकवादी समूह पर सुरक्षा एजेंसियों नजर रखी रही हैं और यथाशीघ्र उनका सफाया करने के लिए निगरानी की जा रही है. उन्होंने कहा, ‘‘(पहले हमले के हफ्ते भर के अंदर) एक ऐसे ही समूह से आमना सामना हुआ लेकिन वह खराब मौसम तथा घने जंगल का फायदा उठाकर बच निकला. ’’

लोगों से की शांति बनाये रखने की अपील
हसीब मुगल ने कहा, ‘‘ राजौरी और पुंछ में आतंकवादियों के प्रति सहयोग बिल्कुल नगण्य है. निकट अतीत में लोगों ने कई आतंकवादी टोलियां को तहस-नहस करने में सुरक्षाबलों की मदद की है. ’’उन्होंने लोगों से क्षेत्र में शांति बनाये रखने में सुरक्षाबलों की मदद करने की अपील की. उन्होंने कहा कि जन समर्थन के बगैर शांति संभव नहीं है.

US: हाईजैक किए गए प्लेन की हुई सुरक्षित लैंडिंग, पायलट को किया गया गिरफ्तार

NASA Artemis-I Update: ईंधन के रिसाव से फेल हो गई नासा के मून मिशन की कोशिश? लॉन्चिंग की अगली तारीख पर दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘बंगाल में घुसपैठ के लिए TMC जिम्मेदार’, अमित शाह ने आरोपों पर भड़के अभिषेक बनर्जी, शेख हसीना को लेकर क्या कहा?
‘बंगाल में घुसपैठ के लिए TMC जिम्मेदार’, अमित शाह ने आरोपों पर भड़के अभिषेक बनर्जी, शेख हसीना को लेकर क्या कहा?
ओडिशा के गंजाम में 'दंड नाच' के दौरान झड़प, दो दलों में मामूली बहस के बाद हिंसक हुई घटना
ओडिशा के गंजाम में 'दंड नाच' के दौरान झड़प, दो दलों में मामूली बहस के बाद हिंसक हुई घटना
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बनेगा ग्लोबल ट्रैवल हब, एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से बदलेगा सफर का अनुभव
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बनेगा ग्लोबल ट्रैवल हब, एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से बदलेगा सफर का अनुभव
West Bengal Elections 2026: UCC, सीमा सुरक्षा और घुसपैठ... बंगाल चुनाव जीतने के बाद क्या है BJP का प्लान? अमित शाह ने संकल्प पत्र का किया ऐलान
UCC, सीमा सुरक्षा और घुसपैठ... बंगाल चुनाव जीतने के बाद क्या है BJP का प्लान? अमित शाह का संकल्प पत्र में ऐलान

वीडियोज

'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?
शांतिपथ पर लेबनान वाला 'डायवर्जन'
Voter List में Mamata Banerjee या EC का 'खेला'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War LIVE: पाकिस्तान पीएम शहबाज बोले- 'करो या मरो का वक्त', यूएस-ईरान वार्ता पर जताई उम्मीदें
LIVE: पाकिस्तान पीएम शहबाज बोले- 'करो या मरो का वक्त', यूएस-ईरान वार्ता पर जताई उम्मीदें
US Iran Peace Talk: इस्लामाबाद में चप्पे-चप्पे पर पहरा, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पर US-ईरान की वार्ता, पाक की अब असली अग्नि परीक्षा
इस्लामाबाद में चप्पे-चप्पे पर पहरा, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पर US-ईरान की वार्ता, पाक की अब असली अग्नि परीक्षा
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
Fatty Liver Disease: क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
भारत में आई Mercedes की खास लग्जरी कार, सिर्फ लिमिटेड लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका
भारत में आई Mercedes की खास लग्जरी कार, सिर्फ लिमिटेड लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका
Embed widget