एक्सप्लोरर

Exclusive: राजौरी और पुंछ में हुए हमलों में शामिल आतंकियों की मदद कर रहे पाकिस्तान में बैठे दहशतगर्द, मिले ये सबूत

Rajouri Terror Attack: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश ने इन आतंकियों को इस काम के लिए इसलिए चुना है क्योंकि यह तीनों आतंकी राजौरी और पुंछ की भौगोलिक स्थितियों से परिचित हैं.

Poonch Terror Attack: राजौरी और पुंछ में हुए आतंकी हमलों में शामिल आतंकियों की मदद पाकिस्तान में सक्रिय तीन से चार स्थानीय आतंकी कर रहे हैं. यह आतंकी पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के कमांडरों के निर्देश पर जम्मू के राजौरी और पुंछ में छिपे आतंकियों के लिए विभिन्न रास्तों की निशानदेही, उनकी आवाजाही को सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनके लिए रहने और खाने का इंतजाम कर रहे हैं. 

राजौरी और पुंछ में पिछले 2 महीनों में हुए 2 बड़े आतंकी हमले की जांच कर रही एजेंसियों ने एबीपी न्यूज़ को बताया है कि इन हमलों में आतंकियों के दो अलग-अलग ग्रुप शामिल हैं जिनमें करीब 2 से 3 विदेशी और दो स्थानीय आतंकी शामिल हो सकते है. 

मदद के लिए इन आतंकियों को चुना

सूत्रों ने बताया है कि राजौरी और पुंछ में आतंकियों की मदद के लिए लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद ने पाकिस्तान में सक्रिय जम्मू के रियासी जिले के माहोर इलाके के रियाज अहमद उर्फ कासिम, डोडा जिले के ठाठरी इलाके का मोहम्मद अमीन उर्फ खुबैब उर्फ हारून और पुंछ जिले के मेंढक के रफीक नाई उर्फ सुल्तान को चुना है. आतंकी संगठनों के इशारे पर राजौरी और पुंछ में छिपे इन आतंकियों के लिए विभिन्न रास्तों पर हर तरीके से मदद कर रहे हैं. 

राजौरी-पुंछ की भौगोलिक स्थिति से परिचित

सूत्रों ने यह भी बताया है कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद ने इन आतंकियों को इस काम के लिए इसलिए चुना है क्योंकि यह तीनों आतंकी राजौरी और पुंछ की भौगोलिक स्थितियों से भलीभांति परिचित हैं. साथ ही इनके राजौरी और पुंछ में काफी लोग परिचित हैं जो न केवल आतंकियों के लिए बतौर ओजीडब्ल्यू काम कर रहे हैं बल्कि इनमें से कुछ के पास हवाला के जरिए पैसा भी आता है. 

सूत्रों ने बताया है कि पाकिस्तान में सक्रिय कासिम खुबैब और नाई का नाम केंद्रीय एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर प्रशासन की तरफ से जारी "मोस्ट वांटेड टेरेरिस्ट" की लिस्ट में भी शामिल है. इन तीनों आतंकियों में से कासिम और नाई राजौरी और पुंछ के रहने वाले हैं, जबकि खुबैब ने पाकिस्तान जाने से पहले इन दोनों इलाकों में काफी समय बिताया है.

ये भी पढ़ें: Sharad Pawar: 'हम जानते हैं कि क्या कर रहे हैं...', सामना के संपादकीय पर शरद पवार ने फिर साधा निशाना, पृथ्वीराज चव्हाण को भी नहीं बख्शा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget