एक्सप्लोरर

Sharad Pawar: 'हम जानते हैं कि क्या कर रहे हैं...', सामना के संपादकीय पर शरद पवार ने फिर साधा निशाना, पृथ्वीराज चव्हाण को भी नहीं बख्शा

Sharad Pawar On Saamana: शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में एनसीपी के उत्तराधिकारी को लेकर सवाल उठाए जाने के बाद एक बार फिर शरद पवार ने पलटवार किया है.

Sharad Pawar Hits Back At Saamana: एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने एक बार फिर शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय पर निशाना साधा है. इसी के साथ उन्होंने एनसीपी पर टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण पर चुटकी ली है. सामना के सोमवार (8 मई) के संपादकीय में लिखा गया था कि शरद पवार अपने उत्तराधिकारी को तैयार करने में विफल रहे जो उनकी पार्टी को आगे ले जाता. 

मंगलवार (9 मई) को मीडिया से बातचीत के दौरान शरद पवार ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि दूसरे उनके बारे में क्या लिखते हैं और जिन्हें उन्होंने तैयार किया है वे पहले ही अपनी काबिलियत साबित कर चुके हैं. 

'हम जानते हैं कि हम क्या कर रहे हैं'

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सतारा में पत्रकारों से बात करते हुए शरद पवार ने कहा, ''लोग जो लिखते हैं, हम उसे महत्व नहीं देते कि हमने उत्तराधिकारी तैयार किया है या नहीं. वे लिखेंगे. ऐसा करना उनका अधिकार है. हम इसे नजरअंदाज करते हैं. हम जानते हैं कि हम क्या कर रहे हैं. हमें इससे संतुष्टि मिलती है.''

'पृथ्वीराज चव्हाण के बारे में निजी तौर पर बताएंगे'

इसी के साथ पवार ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण को भी नहीं बख्शा. चव्हाण ने एनसीपी के व्यवहार और बीजेपी के साथ उसके कथित संबंध के बारे में संदेह जताया था. शरद पवार ने कहा, ''कांग्रेस में पृथ्वीराज चव्हाण खड़े कहां हैं.'' उन्होंने कहा, ''मेरे सहयोगी आपको पृथ्वीराज चव्हाण के बारे में निजी तौर पर बताएंगे.''

'हमारा हर साथी जानता है...'

शरद पवार ने कहा, ''पार्टी के हमारे सहयोगी अपने विचार रखते हैं लेकिन हम उन विचारों को सार्वजनिक नहीं करते हैं. यह एक ऐसा मुद्दा है जो हमारे परिवार से संबंधित हैं. हमारा हर साथी जानता है कि हमारी पार्टी कैसे आगे बढ़ेगी. हमारे साथी इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि हम कैसे नया नेतृत्व तैयार करते हैं.''

संपादकीय पर संजय राउत ने ये कहा था

बता दें कि सोमवार को सामना के कार्यकारी संपादक संजय राउत ने मीडिया से कहा था कि संपादकीय ने अपनी बात पेश की. उन्होंने कहा था कि संपादकीय में एनसीपी प्रमुख की कोई आलोचना नहीं की गई है, यह केवल एक नजरिया है.

यह भी पढ़ें- The Kerala Story: 'द केरला स्टोरी फिल्म के निर्माता को सबके सामने फांसी दे दी चाहिए', बोले NCP नेता जितेंद्र अव्हाड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 10 Live: लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा, सदन का कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
Live: लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा, सदन का कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
CJP मार्च में घायल हुए पुलिसकर्मियों के परिजन कैमरे के सामने आए, बेटी बोली- 'मेरे पापा को...'
CJP मार्च में घायल हुए पुलिसकर्मियों के परिजन कैमरे के सामने आए, बेटी बोली- 'मेरे पापा को...'
शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव
शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव
फिर गरमाया कावेरी जल विवाद: तमिलनाडु को पानी छोड़ने के विरोध में कर्नाटक बंद की चेतावनी
फिर गरमाया कावेरी जल विवाद: तमिलनाडु को पानी छोड़ने के विरोध में कर्नाटक बंद की चेतावनी

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget