एक्सप्लोरर

'उत्तरी सीमा पर हालात स्थिर, लेकिन सामान्य नहीं', बोले सेना के शीर्ष कमांडर उपेंद्र द्विवेदी

Jammu Kashmir News: लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने कहा कि अनुच्छेद 370 निष्प्रभावी करने के बाद जम्मू-कश्मीर में बहुत ही सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं.

Army on Jammu Kashmir Border: सेना के एक शीर्ष कमांडर ने रविवार (14 जनवरी) को कहा कि उत्तरी सीमा पर हालात स्थिर हैं, लेकिन सामान्य नहीं हैं. उन्होंने यह टिप्पणी लद्दाख क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण (एलएसी) के संदर्भ में की. उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि मई 2020 में पूर्वी लद्दाख के सात गतिरोध वाले स्थानों में से पांच का समाधान भारतीय सेना और जन मुक्ति सेना (पीएलए) ने कर लिया है और बाकी दो स्थानों के लिए बातचीत जारी है.

पड़ोसी देश कर रहा हमले की साजिश

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तरी सीमा पर स्थिति स्थिर है, लेकिन सामान्य नहीं है या मैं कह सकता हूं कि यह संवेदनशील है.’’ पाकिस्तान का संदर्भ देते हुए सैन्य कामंडर ने कहा कि पड़ोसी देश पुंछ-राजौरी इलाके में आतंकवादी हमले की साजिश रच रहा है क्योंकि वह इलाके में चल रहे विकास कार्यों को पसंद नहीं करता.

लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने कहा, ‘‘पुंछ-राजौरी क्षेत्र में लोगों के जीवन में समृद्धि आई है और जीवनस्तर में सुधार आया है. यहां निवेश आ रहा है और लोगों को नौकरियां मिल रही हैं, लेकिन शांति और समृद्धि का यह माहौल हमारे पड़ोसी देश को रास नहीं आ रहा. इसलिए इलाके में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है, लेकिन हमने आतंकवाद रोधी अभियान शुरू किया है.’’

2023 को घोषित किया गया शून्य घुसपैठ वर्ष 

उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले दिनों में आतंकवादी गतिविधियों को नियंत्रित कर लिया जाएगा. लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने कहा कि इलाके में पुलिस, सेना और स्थानीय लोगों के बीच और बेहतर समन्वय की जरूरत है. उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस थानों की संख्या बढ़ाई जा रही है और हमने मुख्य धारा में जोड़ने के कुछ कार्यक्रम शुरू किये हैं. इससे स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी.’’

सैन्य कमांडर ने कहा कि 2023 को शून्य घुसपैठ वर्ष घोषित किया गया है, क्योंकि कोई भी आतंकवादी नियंत्रण पार कर देश में दाखिल होने में सफल नहीं हुआ है. उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप पिछले साल को देखें तो मारे गए केवल 21 आतंकवादी स्थानीय थे, जबकि बाकी 55 विदेशी थे. 2022 में 121 युवक आतंकवादी संगठन में भर्ती हुए, जबकि 2023 में यह संख्या महज 19 रही.’’

जम्मू-कश्मीर में हो रहे बदलाव

लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने कहा कि अनुच्छेद 370 के निष्प्रभावी करने के बाद जम्मू-कश्मीर में बहुत ही सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘पिछले चार वर्षों में बहुत सारे बदलाव हुए हैं और सभी बदलाव अच्छे के लिए हैं, चाहे वे बुनियादी ढांचे का विकास से संबंधित हो, पर्यटकों का आगमन हो या बाहरी निवेश हो. कुल मिलाकर यह जनता के लिए अच्छा है और जम्मू-कश्मीर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.’’

लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी श्रीनगर में सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान ये बातें कही. सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस हर साल 14 जनवरी को मनाता है, क्योंकि इसी दिन 1953 में भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के एम करियप्पा औपचारिक रूप से सेवानिवृत्त हुए थे.

ये भी पढ़ें: Bharat Jodo Nyay Yatra: 'मुंह में राम, बगल में छुरी', मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget