एक्सप्लोरर

Kulgam Encounter: पुंछ के बाद अब कुलगाम में आतंकियों की घुसपैठ, सोमवार रात से सुरक्षाबलों से मुठभेड़ जारी

Kulgam Encounter News: बताया जा रहा है कि एक घर में 3-4 आतंकवादी छिपे हैं. वे अंदर से लगातार गोलीबारी कर रहे हैं. पूरे इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गई है.

Encounter in Kulgam: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हमले के बाद आतंकवादियों ने यहां के कुलगाम में भी हमले की कोशिश की. हालांकि भारतीय सुरक्षाबलों ने आतंकियों की कोशिश को नाकाम कर दिया. कुलगाम जिले के रेडवानी पयीन इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार रात (6 मई 2024) से मुठभेड़ जारी है. खबर लिखे जाने तक किसी आंतकी के मारे जाने की सूचना नहीं है.

फिलहाल सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन चलाया गया है. पूरे इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गई है. कश्मीर जोन पुलिस ने इस एनकाउंटर की जानकारी दी है.

सोमवार रात से जारी है गोलीबारी

अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में सोमवार शाम सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. बताया गया है कि आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिलते ही पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया. जैसे ही इस संयुक्त टीम ने संदिग्ध स्थान की ओर तलाशी तेज की, छिपे हुए आतंकवादियों ने इन पर गोलीबारी की. इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की. पुलिस का कहना है कि मंगलवार सुबह तक इलाके में गोलीबारी जारी है और माना जा रहा है कि दो से तीन आतंकवादी एक घर में छिपे हुए हैं.

चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन

सूचना के मुताबिक, मुठभेड़ वाली जगह को अस्थायी रूप से खाली कराया गया है. सुरक्षाबल संदिग्ध लोगों पर नजर रख रहे हैं. इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. एक-एक वाहन की चेकिंग की जा रही है. इस पूरे सर्च ऑपरेशन में जम्मू-कश्मीर पुलिस भी शामिल है.

4 मई को भी हुआ था आतंकवादी हमला

4 मई को पुंछ जिले में आतंकवादियों ने भारतीय वायुसेना के वाहनों के काफिले पर हमला किया था. इस हमले में भारतीय वायुसेना का एक जवान शहीद हुआ था, जबकि 4 जवान घायल हुए थे.

ये भी पढ़ें

Lok Sabha Elections: 'आखिरी चुनाव' लड़ रहे दो दिग्गज नेता, जिताने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे विधायक बेटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget