एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: कठुआ के हीरानगर में दिखे संदिग्ध आतंकी, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा, सर्च ऑपरेशन जारी

Kathua Encounter: जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की टीमों ने कठुआ जिले के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास वन क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया.

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के रविवार (23 मार्च 2025) को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई. कठुआ जिले के हीरानगर में सुरक्षाबलों को आतंकी के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद यहां बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. इसी दौरान सुरक्षाबलों ने तीन से चार आतंकियों को देखा और फिर मुठभेड़ शुरू हो गई.

अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तलाशी अभियान 

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाके में संदिग्ध देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन चलाया. सुरक्षाबलों को शक है कि इस इलाके में आतंकी छिपे हो सकते हैं. हरीनगर इलाके के सानियाल गांव का एक दंपति जंगल के इलाके में लकड़ियां लेने गया था. जंगल से लड़कियां लेते समय इस दंपति को करीब पांच आतंकियों ने घेर लिया. आतंकियों के चुंगल में फंसे इस दंपति ने किसी तरह अपनी जान बचाई. आतंकियों के चुंगल से छूटने के बाद यह दंपति सानियाल गांव पहुंचे और सुरक्षा बलों को जंगल में आतंकी होने की सूचना दी.

सुरक्षा बलों ने पूरे जंगल को घेरा

इस सूचना के आधार पर जम्मू कश्मीर पुलिस स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप और अन्य सुरक्षा बलों में पूरे जंगल को घेर लिया और वाहन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल में कुछ राउंड फायरिंग भी हुई है. सुरक्षा बलों ने पूरे जंगल को घेर लिया है. फिलहाल इलाके में फायरिंग बंद है.

जिस जगह पर ये एनकाउंटर हो रहा है वह इलाका घने जंगलों वाला है. ऐसे में यह ऑपरेशन लंबे समय तक चल सकता है. सूत्रों के मुताबिक सोमवार (24 मार्च 2025) की सुबह आतंकियों की तलाश में सुरक्षा बल दोबारा इस जंगल में ऑपरेशन शुरू करेंगे.

कठुआ में तीन निर्दोषों को मारा

जम्मू में पिछले कुछ दिनों से आतंकियों की घुसपैठ की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. 17 मार्च 2025 को कुपवाड़ा जिले में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक पाकिस्तानी आतंकी मारा गया था. हाल ही में कठुआ जिले में आतंकवादियों ने तीन निर्दोष नागरिकों की हत्या कर दी थी. इनमें से एक 14 साल का लड़का भी था.

मृतक की पहचान दर्शन सिंह (40), योगेश सिंह (32) और वरुण सिंह (15) में हुई, जो 5 मार्च को बिलावर तहसील के लोहाई मल्हार में एक शादी समारोह से लौटते समय लापता हो गए थे. इसके बाद पुलिस, सेना, सीआरपीएफ, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और विलेज डिफेंस गार्ड ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया. उनके शवों को एक झरने से बरामद किया गया.

ये भी पढ़ें: RSS Press Conference: औरंगजेब पर आया RSS का बयान, दत्तात्रेय होसबोले ने कहा- 'दारा शिकोह याद क्यों नहीं आते, देश विरोधी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिद्धारमैया के स्टिंग Video मामले में सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने दी जांच रिपोर्ट, क्या किया खुलासा?
सिद्धारमैया के स्टिंग Video मामले में सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने दी जांच रिपोर्ट, क्या किया खुलासा?
राजनाथ की चीन को खरी-खरी, इंडो-पैसिफिक में नियम और सुरक्षा पर लगाई लताड़
राजनाथ की चीन को खरी-खरी, इंडो-पैसिफिक में नियम और सुरक्षा पर लगाई लताड़
कल से 2 दिन गुजरात दौरे पर रहेंगे PM नरेंद्र मोदी, देश को देंगे करोड़ों की सौगात
कल से 2 दिन गुजरात दौरे पर रहेंगे PM नरेंद्र मोदी, देश को देंगे करोड़ों की सौगात
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget