एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: बारामूला में आतंकियों की साजिश नाकाम, श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर IED बरामद, सुरक्षाबलों ने किया डिफ्यूज

Baramulla IED Detected: आतंकियों की ओर से आईईडी (IED) रखे जाने की सूचना मिलने के बाद इलाके की तुरंत घेराबंदी कर दी गई और व्यस्त राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया था.

Jammu Kashmir IED Detected on Baramulla Srinagar Highway: जम्मू-कश्मीर के बारामूला (Baramulla) में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की नापाक साजिश को एक बार फिर से नाकाम कर दिया है. सुरक्षाबलों ने एक तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (IED) का समय पर पता लगाकर उत्तरी कश्मीर में सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाने की एक बड़ी आतंकी साजिश को टाल दिया. सुरक्षाबलों (Security Forces) ने बिना किसी नुकसान के सुरक्षित रूप से IED को डिफ्यूज कर दिया.

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, बारामूला जिले के पुतखा इलाके में बारामूला-श्रीनगर हाईवे के किनारे संदिग्ध आतंकियों ने एक आईईडी (IED) लगाया था. सुरक्षाबलों को इसकी भनक न लगे इसके लिए IED को एक बॉक्स में छुपा दिया गया था लेकिन सतर्क रोड ओपनिंग पार्टी ने नियमित गश्त के दौरान इसका पता लगाया.

बारामूला में आतंकियों की साजिश नाकाम

बारामूला-श्रीनगर हाईवे के किनारे IED मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने तुरंत ही उसे निष्क्रिय कर दिया. सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बम निरोधक दस्तों की मदद से IED को निष्क्रिय कर दिया. बारामूला-श्रीनगर राजमार्ग पर संदिग्ध आईईडी का पता चलने के बाद एहतियात के तौर पर घेराबंदी की गई और यातायात को दोनों तरफ से रोक दिया गया था.

IED को सुरक्षित डिफ्यूज किया गया

बारामूला (Baramulla) में बम को अलग करने के बाद, मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार नियंत्रित विस्फोटक चार्ज का उपयोग करके आईईडी (IED) को मौके पर ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है ताकि IED रखने वाले आतंकियों (Terrorists) का पता लगाया जा सके. एलओसी (LoC) की ओर सेना के लिए राजमार्ग एक प्रमुख आपूर्ति मार्ग है क्योंकि यह सीमाओं के कुपवाड़ा और हंदवाड़ा दोनों क्षेत्रों को जोड़ता है.

ये भी पढ़ें:

Harvinder Singh Rinda: भारतीय एजेंसियों की बढ़ी चिंता, मोस्ट वांटेड आतंकी हरविंदर सिंह के साथ काम कर रहा है 'चाचा इंडिया'

Delhi Crime: दिल्ली के पांडव नगर में दिल दहला देने वाली हत्या, बोरे में मिले शरीर के कटे हिस्से - जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget