एक्सप्लोरर

क्या हिजाब पहनने वाली लड़कियों को नहीं है शिक्षा का अधिकार? स्कूल के फैसले पर छात्राओं का सवाल

Hijab Row: स्कूल के प्रिंसिपल मीम रोज शफी ने इस मामले पर अपनी सफाई देते हुए बताया कि किसी को भी हिजाब पहनने से नहीं रोका गया है इस मामले में कुछ गलतफहमी हुई है.

Jammu Kashmir Hijab Row: केरल के बाद अब जम्मू कश्मीर में हिजाब विवाद मुस्लिम बहुल कश्मीर तक पहुंच गया है, जहां पर एक स्कूल में हिजाब पहनने को लेकर स्कूल ने कथित तौर पर दिशा-निर्देश जारी कर दिए. 

इन निर्देशों के खिलाफ कई छात्राओं ने हिजाब पहनकर प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया. श्रीनगर के रैनावाड़ी इलाके में विश्व भारती महिला कॉलेज के परिसर में प्रवेश करने से रोकी गई कई छात्राओं ने इस कदम पर नाराजगी जताई.

छात्राओं ने हिजाब हटाने से किया इंकार
छात्रों ने स्कूल प्रशासन के हिजाब प्रतिबंध के आदेश को धता बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया और धार्मिक कारणों का हवाला देते हुए इसे हटाने से इनकार कर दिया. छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर इस मुद्दे पर धार्मिक और सांप्रदायिक बयान देने का आरोप लगाया. प्रदर्शनकारी छात्रों में से एक ने कहा, "हिजाब मेरे धर्म का हिस्सा है और वे मुझको इसे हटाने के लिए कह रहे हैं. जब बाकी के स्कूलों में इसकी अनुमति है तो मैं अपना कवर नहीं हटाऊंगी. 

हिजाब बैन पर लड़कियों ने पूछे सवाल?
कॉलेज परिसर में प्रवेश करने से पहले हिजाब हटाने के लिए कहने पर छात्राओं को कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारियों से तीखी बहस हुई. प्रवेश पर अवैध प्रतिबंध का विरोध कर रही एक अन्य लड़की ने कहा, "वे हमें हिजाब को हटाने या किसी दरसगाह (धार्मिक स्कूल) में जाने के लिए कह रहे हैं. लड़कियों का सवाल था क्या हिजाब पहनने वाली लड़कियों को शिक्षा का अधिकार नहीं है?

लड़कियों के समर्थन में आगे आई नेशनल कॉन्फ्रेंस?
स्कूल के इस फैसले पर सूबे की राजनीतिक पार्टी ने भी प्रतिक्रिया दी है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुख्य प्रवक्ता तनवीर सादिक ने ट्वीट कर कहा है, "हिजाब पहनना एक व्यक्तिगत पसंद होनी चाहिए और धार्मिक पोशाक के मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए. मुस्लिम बहुल जम्मू-कश्मीर में ऐसी घटनाओं को देखना दुर्भाग्यपूर्ण है. हम इसका कड़ा विरोध करते हैं और तत्काल कार्रवाई का आग्रह करते हैं. 

क्या बोला फरमान जारी करने वाला स्कूल प्रशासन?
स्कूल के प्रिंसिपल मीम रोज शफी ने इस मामले पर अपनी सफाई दी है. उन्होंने कहा, इस मुद्दे पर कुछ गलतफहमी हुई है क्योंकि छात्रों को स्कूल के अंदर चेहरा खुला रखने के लिए कहा गया था. यह बच्चों के माता-पिता की उन शिकायतों के बाद किया गया था जिसमें बच्चे स्कूल नहीं आ रहे थे. 
 
उन्होंने कहा, अगर स्टूडेंट का चेहरा पूरी तरह से ढका हुआ है, तो एक टीचर के लिए छात्र की पहचान करना मुश्किल होता है और कुछ मामलों में कई बच्चे अपनी प्रॉक्सी अटेंडेंस भी लगवा देते हैं. इस वजह से हमें यह आदेश जारी करने के लिए मजबूर होना पड़ा, हालांकि इसका कोई अन्य एंगल नहीं है. 

विवाद बढ़ने के बादा स्कूल प्रशासन ने छात्राओं से वादा किया कि वह इस मामले में एक नया ड्रेस कोड जारी करेंगे और इसमें उनको एक ही रंग का हिजाब पहनने की इजाजत दे दी जाएगी. उन्होंने कहा, इससे पहले भी स्कूल में की लड़कियां हिजाब पहनकर आ रहीं थी और उनको इसके लिए कभी नहीं रोका गया. प्रिंसिपल ने यह भी स्पष्ट किया कि इस आदेश के पीछ कोई अन्य पहलू नहीं है.

RBI MPC Meeting: 1.8 लाख करोड़ रुपये वैल्यू के 2000 रुपये के नोट्स बैंकिंग सिस्टम में लौटे वापस, आरबीआई गवर्नर ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget