एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: NC के बाद अब महबूबा की पार्टी ने कहा- पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे

जम्मू-कश्मीर पंचायत चुनाव: पीडीपी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद पार्टी प्रवक्ता रफी मीर ने कहा कि मौजूदा हालात में चुनाव कराना ठीक नहीं है और जब तक केंद्र सरकार अनुच्छेद 35A पर अपना रुख स्पष्ट नहीं करती, पीडीपी चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेगी.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 35ए पर सियासी तनातनी जारी है. फारूख अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) के बाद अब पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने सूबे में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले पंचायत और निगम चुनावों का बहिष्कार करने का फैसला किया है. महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी ने नेशनल कांफ्रेंस की तरह ही अनुच्छेद 35ए का हवाला दिया है.

पीडीपी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद पार्टी प्रवक्ता रफी मीर ने कहा, ''मौजूदा हालात में चुनाव कराना ठीक नहीं है और जब तक केंद्र सरकार अनुच्छेद 35ए पर अपना रुख स्पष्ट नहीं करती, पीडीपी चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेगी.''

इससे पहले कल नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा था, "हमारी पार्टी नगरपालिका और पंचायत चुनाव में तब तक हिस्सा नहीं लेगी जब तक केंद्र निवासियों (जम्मू-कश्मीर) को विशेषाधिकार प्रदान करने वाले अनुच्छेद 35 ए पर अपना रुख स्पष्ट नहीं करेगी और इसकी रक्षा के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाएगी."

जम्मू-कश्मीर पंचायत चुनावों में हिस्सा नहीं लेगी नेशनल कांफ्रेंस: फारूख अब्दुल्ला

नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी जम्मू-कश्मीर की प्रमुख पार्टियां हैं ऐसे में चुनाव का बहिष्कार नई मुसीबत खड़ी कर सकती है. दोनों ही दल अनुच्छेद 35ए की पक्षधर रही है.

जम्मू-कश्मीर को अलग पहचान देने वाले अनुच्छेद 35ए का मामला सुप्रीम कोर्ट में है. 31 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 35ए को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई को स्थगित कर दिया था. केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से पंचायत चुनावों का हवाला देते हुए सुनवाई टालने के लिए कहा था. राज्य में आठ चरणों में पंचायत चुनाव दिसंबर में खत्म होंगे.

अनुच्छेद 35ए को संविधान में 1954 में राष्ट्रपति के आदेश के जरिए शामिल किया गया. इसके तहत बाहरी व्यक्तियों को राज्य में बसने या अचल संपत्ति खरीदने पर रोक है. सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर इस अनुच्छेद को खत्म करने की मांग की गई है.

जम्मू-कश्मीर का संविधान बनाना एक गलती थी: अजीत डोभाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget