एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर: आतंकियों संग पकड़े गए DSP देवेंद्र सिंह सस्पेंड, NIA करेगी मामले की जांच- सूत्र

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) देविंदर सिंह के आवास पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आज भी छानबीन की. एक अधिकारी ने बताया कि सिंह से पूछताछ के बाद उनके घर की तलाशी ली गई.

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर सरकार ने हिज्बुल मुजाहिद्दी के आतंकियों के साथ गिरफ्तार डीएसपी देविंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया है. सिंह को शनिवार को दो आतंकवादियों को कथित तौर पर ले जाते समय गिरफ्तार किया गया था. सिंह के आवास पर पुलिस ने आज भी छानबीन की.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान सिंह द्वारा कुछ खुलासे के बाद उनके इंदिरा नगर आवास पर छापेमारी की गई. सिंह के आवास से किस तरह की चीजें बरामद की गयी हैं, इस बारे में अधिकारी ने बताने से मना कर दिया.

अत्यंत सुरक्षा वाले श्रीनगर हवाई अड्डे पर तैनात देविंदर को हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी नवीद बाबू और अल्ताफ के साथ तब गिरफ्तार किया गया था, जब वह कार से उन्हें श्रीनगर से दक्षिण कश्मीर ले जा रहे थे. दक्षिण कश्मीर के उप महानिरीक्षक अतुल गोयल के नेतृत्व वाली टीम ने उनका पीछा किया. उनके पास से दो एके राइफल जब्त की गयी. सिंह के आवास की तलाशी ली गयी और वहां से पुलिस ने दो पिस्तौल और एक एके राइफल जब्त की.

कश्मीर पुलिस के महानिरीक्षक (आईजी) विजय कुमार ने कहा था कि पुलिस अधिकारी “घृणित अपराध” में संलिप्त थे और उनके साथ आतंकवादियों जैसा ही सलूक किया जा रहा है और सभी सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से उससे पूछताछ कर रही हैं. उन्होंने कहा कि यह मामला गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून और हथियार कानून के तहत दर्ज किया गया है.

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ पकड़े गए DSP का जुड़ा रहा है अफजल गुरु से कनेक्शन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'छात्राओं संग बेरहमी...', दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर भड़की कांग्रेस, जानें क्या कहा
'छात्राओं संग बेरहमी...', दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर भड़की कांग्रेस, जानें क्या कहा
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
Explained: मोदी कैबिनेट में फेरबदल के मिले 5 ठोस संकेत! मुरुगन के इस्तीफे से UP चुनाव तक, जानें
मोदी कैबिनेट में फेरबदल के मिले 5 ठोस संकेत! मुरुगन के इस्तीफे से UP चुनाव तक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget