एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में बढ़ेंगी विधानसभा की सीटें ! परिसीमन आयोग की रिपोर्ट में दिया गया प्रस्ताव

जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटों की संख्या वर्तमान 83 से बढ़ाकर 90 करने का प्रस्ताव रखा गया है. रिपोर्ट में जम्मू में विधानसभा की 6 और कश्मीर में एक सीट बढ़ाने का प्रस्ताव है. 

जम्मू-कश्मीर परिसीमन आयोग ने विधानसभा और संसदीय क्षेत्रों का नये सिरे से निर्धारण करने संबंधी अपनी रिपोर्ट सोमवार को सार्वजनिक करते हुए 21 मार्च तक आपत्तियां और सुझाव देने को कहा है. आयोग ने भारत और जम्मू-कश्मीर के राजपत्रों में प्रकाशित अपनी अंतिम रिपोर्ट में लोकसभा क्षेत्रों की संख्या 5 ही रखने, जबकि विधानसभा सीटों की संख्या वर्तमान 83 से बढ़ाकर 90 करने का प्रस्ताव रखा है. रिपोर्ट में जम्मू में विधानसभा की 6 और कश्मीर में एक सीट बढ़ाने का प्रस्ताव है. 

सोमवार को विस्तृत प्रस्ताव में आयोग के पांच सहयोगी सदस्यों में से चार सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित दो असहमति नोट भी शामिल हैं. इन असहमति प्रस्तावों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के तीन लोकसभा सांसदों फारूक अब्दुल्ला, हसनैन मसूदी तथा मोहम्मद अकबर लोन और भाजपा सांसद जुगल किशोर के हस्ताक्षर हैं. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह आयोग के छठे सहयोगी सदस्य हैं. आयोग के सचिव केएन भर ने अधिसूचना में कहा, "आयोग इस संबंध में आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित करता है." अधिसूचना के अनुसार प्रस्तावों के संबंध में कोई आपत्ति और सुझाव 21 मार्च को या उससे पहले सचिव, परिसीमन आयोग कार्यालय में पहुंच जाने चाहिए. आयोग सुझावों पर 28 और 29 मार्च को केंद्र शासित प्रदेश में सार्वजनिक बैठकों के दौरान विचार करेगा. इसमें कहा गया है, "उपरोक्त बैठकों का स्थान और समय अलग से अधिसूचित किया जाएगा."

राजपत्र की प्रतियां जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और केंद्र शासित प्रदेश के सभी जिलों में चुनाव अधिकारियों के संदर्भ के लिए उपलब्ध हैं. आयोग को 6 मार्च को दो महीने का विस्तार दिया गया था और उसे 6 मई से पहले एक रिपोर्ट जमा करनी थी. सोमवार को सार्वजनिक किए गए मसौदा प्रस्ताव के अनुसार जम्मू-कश्मीर में लोकसभा सीटों की संख्या में कोई वृद्धि नहीं हुई है. इसी तरह केंद्र शासित प्रदेश की संसदीय सीट में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए कोई आरक्षण नहीं है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा सीटों की संख्या 90 करने का प्रस्ताव है, जिसमें से सात सीट एससी और नौ सीट एसटी के लिये आरक्षित होंगी. मसौदे में कहा गया है कि जम्मू संभाग में जम्मू-रियासी और उधमपुर-डोडा निर्वाचन क्षेत्र होंगे जबकि कश्मीर संभाग में श्रीनगर-बडगाम और बारामूला-कुपवाड़ा होंगे. अनंतनाग-पुंछ सीट दोनों संभागों का हिस्सा होगी. न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में मार्च 2020 में गठित तीन सदस्यीय आयोग ने 90 सदस्यीय सदन में जम्मू क्षेत्र में छह और सीट तथा कश्मीर में एक अतिरिक्त सीट का प्रस्ताव रखा है. 90 सदस्यीय विधानसभा में से 47 सीट कश्मीर में जबकि 43 सीट जम्मू क्षेत्र में होंगी. 

यह भी पढ़ेंः The Kashmir Files उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश

धारा 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में लागू हुए 890 केंद्रीय कानून, निर्मला सीतारमण ने संसद में दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Crisis over Hormuz involving Iran persists Trump makes appeal Americans
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget