एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा हादसा, CRPF का एक वाहन खाई में गिरा, तीन जवानों की मौत

Jammu Kashmir Udhampur: उधमपुर के पास हुए हादसे के बाद स्थानीय लोग खुद ही मदद के लिए आगे आए हैं. घायल जवानों को अस्पताल भेज दिया गया है.

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में एक हादसा हो गया. बसंतगढ़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) जवानों की एक गाड़ी खाई में गिर गई, जिसकी वजह से तीन जवानों की मौत हो गई है और कई घायल हो गए हैं. सभी घायलों को कमांड अस्पताल भेजा गया है. हादसे का कारण क्या रहा, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने हादसे को लेकर दुख जाहिर किया है.

उधमपुर के एडिशनल एसपी संदीप भट ने जानकारी देते हुए बताया, ''जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में कंडवा के पास एक सीआरपीएफ वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो जवानों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है.''

मदद के लिए आगे आए स्थानीय लोग

केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने हादसे को लेकर दुख जाहिर किया. उन्होंने यह भी बताया कि स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए हैं. डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, ''कंडवा-बसंतगढ़ क्षेत्र में सीआरपीएफ के एक वाहन के एक्सीडेंट की खबर सुनकर दुखी हूं. वाहन में सीआरपीएफ के कई बहादुर जवान सवार थे. बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है. स्थानीय लोग खुद से ही मदद के लिए आगे आए हैं. हर संभव सहायता की जा रही है.''

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जाहिर किया दुख

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी हादसे को लेकर दुख जाहिर किया. उन्होंने एक्स पोस्ट के जरिए कहा, ''उधमपुर के पास एक्सीडेंट में सीआरपीएफ जवानों की मौत की खबर से दुखी हूं. हम राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा को हमेशा याद रखेंगे. मेरी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं. घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget