एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: कोरोना के खिलाफ प्रशासन ने कसी कमर, पर्यटकों के लिए अनिवार्य हुई टेस्टिंग

जम्मू कश्मीर सरकार ने जम्मू एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर कई टीमों को तैनात कर दिया है ताकि हर यात्री की रैपिड एंटीजन टेस्टिंग को सुनिश्चित किया जा सके. जम्मू के रेलवे स्टेशन पर करीब एक दर्जन टीमें तैनात कर दी है, ताकि यहां देश भर से पहुंचने वाले यात्रियों की टेस्टिंग की जा सके.

जम्मू: देशभर में करोना दोबारा तेजी से अपने पांव पसार रहा है और इस महामारी को रोकने के लिए कई राज्यों ने नए प्रोटोकॉल्स भी जारी कर दिए हैं. करोना के दोबारा बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रदेश में आने वाले हर यात्री की टेस्टिंग को अनिवार्य कर दिया है. महाराष्ट्र और पंजाब समेत देश के कई अन्य राज्यों में तेजी से फैल रहे करोना को देखते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने भी कमर कस ली है.

जम्मू कश्मीर में कोरोना के इस बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए प्रशासन ने प्रदेश में आने वाले हर यात्री की टेस्टिंग को अनिवार्य कर दिया है. जम्मू कश्मीर सरकार ने जम्मू एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर कई टीमों को तैनात कर दिया है ताकि हर यात्री की रैपिड एंटीजन टेस्टिंग को सुनिश्चित किया जा सके. जम्मू के रेलवे स्टेशन पर करीब एक दर्जन टीमें तैनात कर दी है, ताकि यहां देश भर से पहुंचने वाले यात्रियों की टेस्टिंग की जा सके.

वहीं, जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम से यात्री भी काफी खुश हैं. देश भर से इन दिनों जम्मू न केवल माता वैष्णो देवी के यात्री पहुंच रहे हैं बल्कि कश्मीर घूमने के मकसद से कई पर्यटक जम्मू का रुख कर रहे हैं. इन पर्यटक का दावा है कि जम्मू-कश्मीर सरकार जिस तरह से कोरोना को रोकने के लिए कदम उठा रही हैं, वह सराहनीय है और यहां पहुंच रहे यात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हैं. जम्मू कश्मीर सरकार का दावा है कि जल्द ही अब इस टेस्टिंग का दायरा बसों से जम्मू कश्मीर पहुंच रहे यात्रियों तक बढ़ाया जाएगा.

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 132 नए मामले जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 132 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें 28 यात्री शामिल हैं. इसके साथ ही केंद्रशासित प्रदेश में अब तक संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,28,679 हो गई है. पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश के जम्मू संभाग में 28 जबकि कश्मीर संभाग में 104 नए मामले सामने आए हैं.

श्रीनगर में सबसे ज्यादा 77 मामले सामने आए, जिनमें से 16 यात्री हैं. वहीं, जम्मू जिले में 25 नए मामले सामने आए. पिछले सप्ताह से कोविड-19 का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या बढ़ी है. यहां अब 1,336 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक कुल 1,25,362 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें- 'चिट्ठी बम' के बाद हरकत में महाराष्ट्र सरकार, HC के पूर्व जज की निगरानी में कमेटी बनाने पर विचार- सूत्र महाराष्ट्र में आए 24 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले, मुंबई में टूटे सभी रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
Live: SIR पर SC में सुनवाई शुरू, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Live: SIR पर SC में सुनवाई शुरू, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बंगाल की खदान में फंसे सभी 14 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रातभर चला रेस्क्यू
बंगाल की खदान में फंसे सभी 14 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रातभर चला रेस्क्यू

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget