एक्सप्लोरर

केरल के रामचंद्रन से कश्मीर के आदिल तक... विधानसभा में पहलगाम हमले में मारे गए लोगों का नाम लेकर भावुक हुए उमर अब्दुल्ला

Omar Abdullah on Jammu Kashmir Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बोले हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भावुक हो गए. उन्होंने मारे गए 26 लोगों को भी याद किया.

Omar Abdullah on Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आज (28 अप्रैल) पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया गया. सदन में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस हमले में मारे गए सभी लोगों का नाम लिया. उन्होंने कहा, "यकीन नहीं होता कि चंद दिन पहले हम इस हाउस में मौजूद थे, बजट और कई मुद्दों पर बहस चली, लेकिन हमने नहीं सोचा था कि जम्मू कश्मीर में ऐसे हालात बनेंगे और हमें दोबारा यहां इस माहौल में मिलना पड़ेगा."

विधानसभा में उमर अब्दुल्ला भावुक नजर आए. उन्होंने कहा, "इस आतंकी हमले ने हमें अंदर से खोखला कर दिया है. क्या जवाब दूं मैं उस नेवी अफसर की विधवा को, उन छोटे बच्चों को, जिसने अपने पिता को खून से लथपथ देखा है." उन्होंने आगे कहा, "26 साल में पहली बार मैंने जम्मू कश्मीर में किसी हमले के बाद इस तरह लोगों को बाहर आते देखा है. कठुआ से श्रीनगर तक लोग बाहर आए और बोले कि कश्मीरी ये हमले नहीं चाहते. हर कश्मीरी बोल रहा है- Not in My Name."

भावुक हुए जम्मू कश्मीर के सीएम

जम्मू कश्मीर के सीएम ने आगे कहा, "इन 26 लोगों की मौत के बाद उनके परिवारों के दुख दर्द को कोई नहीं समझ सकता. आप के सामने वे लोग बैठे हैं, जिन्होंने अपने रिश्तेदारों को खोया है." उन्होंने आगे कहा, "मेरे पास पीड़ितों के परिवारों से मांफी मांगने के लिए शब्द नहीं हैं. मैं कानून और व्यवस्था का प्रभारी नहीं हूं, लेकिन मैंने ही पर्यटकों को कश्मीर आने के लिए न्यौता दिया. अपने मेहमानों की देखभाल करना और उनकी सुरक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है. इन पर्यटकों से माफी मांगने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं."

"आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होना जरूरी"

उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा, "अगर लोग हमारे साथ हैं तो हम आतंक को जरूर हरा सकते हैं. मुझे लगता है कि अब लोग हमारे साथ हैं. पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए कश्मीर की मस्जिदों में मौन रखा गया. यह बहुत बड़ी बात है."

उमर अब्दुल्ला ने आदिल का भी लिया नाम

उमर अब्दुल्ला ने आदिल का भी नाम लिया, जो पर्यटकों की जान बचाते समय आतंकियों के हत्थे चढ़ गए. उन्होंने कहा, "आदिल ने अपनी जान की परवाह किए बिना पर्यटकों को बचाया, उसने अपनी जान दे दी. भागने के बजाय उन्होंने बचाने का फैसला किया, कई पर्यटकों को खाना खिलाया, उन्हें अस्पताल पहुंचाया."

ये भी पढ़ें-

हिमंता बिस्वा सरमा ने देशभक्ति पर उठाए सवाल तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'भ्रष्टाचार छुपा रहे हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
लापरवाही और भ्रष्टाचार पर रेलवे का एक्शन, 5 अधिकारी होंगे रिटायर
लापरवाही और भ्रष्टाचार पर रेलवे का एक्शन, 5 अधिकारी होंगे रिटायर

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget