एक्सप्लोरर

हिमंता बिस्वा सरमा ने देशभक्ति पर उठाए सवाल तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'भ्रष्टाचार छुपा रहे हैं'

कांग्रेस ने असम के CM हेमंत बिस्वा सरमा के हालिया बयानों की कड़ी निंदा की है. कांग्रेस ने कहा है कि सरमा के बयान निराधार हैं और वे अपनी सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से ध्यान भटकाना चाहते हैं.

Congress Slams Himanta Biswa Sarma: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आज (28 अप्रैल) असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के हालिया बयानों की कड़ी निंदा की है, जिनमें उन्होंने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनके परिवार के खिलाफ आरोप लगाए हैं.

कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने कहा कि, "असम के मुख्यमंत्री द्वारा गौरव गोगोई के खिलाफ की गई नीच और व्यक्तिगत टिप्पणियां यह दर्शाती हैं कि वे सार्वजनिक जीवन के योग्य नहीं हैं. उनके हमले पूरी तरह निराधार हैं और गोगोई परिवार की देशभक्ति पर सवाल उठाकर वे अपनी सरकार पर लगे गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों से ध्यान भटकाना चाहते हैं."

के.सी. वेणुगोपाल ने कही ये बड़ी बात

उन्होंने आगे कहा कि, "आज जब देश को पाकिस्तान जैसे बाहरी खतरों से एकजुट होकर सामना करना चाहिए, उस समय एक ईमानदार जनप्रतिनिधि के खिलाफ 'पाकिस्तान' जैसे शब्दों का दुरुपयोग करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि देश के विरोधियों को बल देने जैसा है. इससे साफ होता है कि मुख्यमंत्री के पास भ्रष्टाचार के खिलाफ उठ रहे सवालों का कोई ठोस जवाब नहीं है."

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने दी तीखी प्रतिक्रिया

इसके साथ ही कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "राजनीति में कई बेशर्म लोगों को देखा है, लेकिन असम के मुख्यमंत्री ने शालीनता की सारी हदें पार कर दी हैं. सीमाई हालात का इस्तेमाल कर वे घरेलू राजनीतिक दुश्मनियों को निपटाने की कोशिश कर रहे हैं. गौरव गोगोई को देशभक्ति का प्रमाणपत्र एक भ्रष्ट व्यक्ति से नहीं चाहिए."

उन्होंने आगे कहा कि, "हेमंत बिस्वा सरमा के पास छिपाने को बहुत कुछ है और गौरव गोगोई के पास उजागर करने को. यही कारण है कि वे बौखलाहट में मर्यादा तोड़ रहे हैं." कांग्रेस नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि गौरव गोगोई एक निडर और जनसेवा को समर्पित नेता हैं, जो असम में पुलिस राज्य जैसी स्थिति के बावजूद बेखौफ होकर सरकार की पोल खोल रहे हैं. पार्टी पूरी मज़बूती से उनके साथ खड़ी है."

ये भी पढ़ें-

'ये गलत है, किसी भी धार्मिक चीज को...', कर्नाटक में परीक्षा के दौरान जनेऊ और कलावा उतरवाने पर बोले डीके शिवकुमार

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget