एक्सप्लोरर

रमजान के दौरान एकतरफा सीजफायर का बीजेपी ने किया विरोध, कहा- ये देशहित में नहीं है

बीजेपी की जम्मू-कश्मीर इकाई ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की रमजान के महीनो में अमरनाथ यात्रा पूरी होने तक एकतरफा संघर्ष विराम की मांग का विरोध किया है.

श्रीनगर: बीजेपी की जम्मू-कश्मीर इकाई ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की रमजान के महीनो में अमरनाथ यात्रा पूरी होने तक एकतरफा संघर्ष विराम की मांग का विरोध किया है. बीजेपी ने कहा कि ऐसा कदम राष्ट्रीय हित में बिल्कुल नहीं है.

बीजेपी की राज्य इकाई ने कहा कि सेना की कार्रवाई से आतंकवादियों के हौसले पस्त हुए हैं और एकतरफा संघर्ष विराम उन पर पड़े दबाव को न केवल कम करेगा बल्कि उन्हें फिर से उत्साहित करेगा. बीजेपी प्रवक्ता सुनील सेठी ने बुधवार की सर्वदलीय बैठक का हवाला देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सरकार की घोषणा की तर्ज पर चर्चा के दौरान एकतरफा संघर्ष विराम की राय निकल कर सामने आई

सेठी ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि मौजूदा परिस्थिति में एकतरफा संघर्ष विराम राष्ट्रीय हित में नहीं है.’’ उन्होंने कहा कि घाटी में आतंकियों का नेतृत्व सेना के प्रयासों के कारण दबाव में है. प्रवक्ता ने कहा कि इस समय आतंकियों को बड़े पैमाने पर क्षति हो रही है.

बता दें कि जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सभी दलों की बैठक बुलाकर केंद्र से घाटी में रमजान और अमरनाथ यात्रा के लिए एकतरफा सीजफायर की मांग की है. महबूबा मुफ्ती ने कहा साल 2000 में जैसे वाजपेयी सरकार ने सीजफायर का एलान किया था अभी भी मोदी सरकार को वैसा ही करना चाहिए. हाल ही घाटी में पत्थरबाजी की घटना के दौरान चेन्नई के पर्यटक की मौत हो गई थी.

क्या होता है सीजफायर? आतंकियों या सीमा पर जब सेना कार्रवाई नहीं करती है उसे सीजफायर या युद्धविराम कहते हैं. सीजफायर में सुरक्षाबल पहले कार्रवाई नहीं करते हैं. जिस तरफ से पहले गोलीबारी होती है उसे सीजफायर उल्लंघन कहते हैं. नवंबर 2000 में वाजपेयी सरकार ने सीजफायर का एलान किया था.

रजमान की वजह से घाटी में सीजफायर का एलान किया गया था. रमजान में घाटी में सुरक्षाबलों की कार्रवाई से लोगों को परेशानी होती है. सुरक्षाबलों को कोई कार्रवाई न करने का आदेश दिया गया था. आतंकी हमला होने पर कार्रवाई की पूरी छूट मिली थी. रमजान-अमरनाथ यात्रा की वजह से फिर सीजफायर की मांग उठ रही है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
CJP Protest Live: आशुतोष रांका-सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दिल्ली आ रहे दीपके
Live: आशुतोष रांका-सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दिल्ली आ रहे दीपके
बिहार नाव हादसे में 14 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दु:ख, मुआवजे का ऐलान
बिहार नाव हादसे में 14 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दु:ख, मुआवजे का ऐलान
आशुतोष रांका, सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, जंतर-मंतर पर किया था प्रदर्शन
आशुतोष रांका, सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, जंतर-मंतर पर किया था प्रदर्शन

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget