एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: अनंतनाग में आतंकी हमला! बिहार के मजदूर की मौत, बोले गुलाम नबी आजाद- हमें इसके खिलाफ खड़े होना होगा

Jammu Kashmir News: बिहार के मजदूर की पहचान शंकर शाह के पुत्र राजा शाह के रूप में हुई है, जिसके गले और पेट में गोली लगी थी. घायल अवस्था में पास के अस्पताल ले जाया गया था मगर उसे बचाया नहीं जा सका.

Jammu Kashmir Latest News: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार (17 अप्रैल, 2024) शाम आतंकी हमला हुआ. इस अटैक में एक गैर-स्थानीय मजदूर की जान चली गई. समाचार एजेंसी पीटीआई ने इस बात की पुष्टि की है. मृतक की पहचान बिहार के रहने वाले राजा शाह के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने राजा शाह पर क्लोज रेंज से फायरिंग की थी. हमले के दौरान उसे दो गोलियां लगीं. एक बुलेट उसके गले में लगी, जबकि दूसरी पेट में लगी थी. आनन-फानन उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसे बचाया नहीं जा सका.  

गुलाम नबी आजाद ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की

जिस जगह आतंकियों ने उसे निशाना बनाया था, फिलहाल उस इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. सुरक्षाबल फिलहाल हमलावरों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान चला रहे हैं. इस बीच, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के मुखिया गुलाम नबी आजाद ने इस हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि यह सब (आतंकी गतिविधियां) रुकना चाहिए. लोग शांति चाहते हैं पर आतंकी शांति नहीं चाहते हैं. हमें इसके खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना होगा.

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में दो संदिग्ध आतंकी अरेस्ट

इस बीच, सेना के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि अनंतनाग से बुधवार को दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किए गए. दोनों के कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं. श्रीनगर में सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में बताया, “विशिष्ट खुफिया जानकारी पर, 17 अप्रैल को अनंतनाग के नैना, बिजबेहरा में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से संयुक्त अभियान शुरू किया गया था. दो संदिग्ध धरे गए हैं और उनके कब्जे से एक हथियार, एक हथगोला और अन्य सामग्री जब्त की गई.”

यह भी पढ़ेंः पहले चरण के ये महारथी, मंत्री, पूर्व मंत्री से पार्टी प्रमुख तक इन VVIP उम्मीदवारों की दांव पर लगी है साख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget