एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर चुनाव के लिए BJP ने कसी कमर, इन दो नेताओं को दी राज्य में कमल खिलाने की जिम्मेदारी

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने दो नेताओं राम माधव और जी किशन रेड्डी को कमान सौंपी है. बीजेपी नेता भी चुनाव में जीत के दावे कर रहे हैं.

 
 
 
 
 
Jammu & Kashmir Assembly Elections: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार (20 अगस्त) को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राम माधव और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को प्रभारी नियुक्त किया है. भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गई. इस बयान में कहा गया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.

बता दें कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए तीन चरण में चुनाव होंगे. 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे जबकि नतीजे चार अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. इस पूर्ववर्ती राज्य में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद लगभग एक दशक बाद पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं.

कितने चरणों में कितने सीटों पर मतदान?

जम्मू-कश्मीर में पहले चरण में 24 सीटों पर जबकि दूसरे और तीसरे चरण में क्रमशः 26 और 40 सीटों पर मतदान होगा. जम्मू-कश्मीर में पिछला विधानसभा चुनाव 2014 के नवंबर-दिसंबर में पांच चरणों में हुआ था. तब यह एक राज्य था और लद्दाख इसका हिस्सा था.

राजनीतिक दलों ने शुरू की तैयारियां

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में कोई कोर-कसर छोड़ने के मूड में नहीं दिख रही है. कई बीजेपी नेता भी जीत को लेकर काफी आश्वस्त दिखाई दे रहे हैं. 

पहले चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए निर्वाचन आयोग ने मंगलवार (20 अगस्त) को अधिसूचना जारी कर दी. अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रत्याशियों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है.

पहले चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 27 अगस्त है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 28 अगस्त को होगी. नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अगस्त और मतदान की तिथि 18 सितंबर है. पहले चरण में दक्षिण कश्मीर के 16 विधानसभा क्षेत्रों और जम्मू क्षेत्र के आठ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा.

जिन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होने हैं उनमें कश्मीर घाटी में पंपोर, त्राल, पुलवामा, राजपोरा, जैनापोरा, शोपियां, डी. एच. पोरा, कुलगाम, देवसर, दूरू, कोकेरनाग (अजजा), अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग, श्रीगुफवारा-बिजबहेड़ा, शंगस-अनंतनाग पूर्व और पहलगाम शामिल हैं. जम्मू क्षेत्र के इंदरवाल, किश्तवाड़, पड्डेर-नागसेनी, भद्रवाह, डोडा, डोडा पश्चिम, रामबन और बनिहाल में चुनाव होंगे.

ये भी पढ़ें: Kolkata Rape-Murder Case: पहले पी शराब, फिर गया रेड लाइट एरिया... जूनियर डॉक्टर को शिकार बनाने से पहले आरोपी ने क्या-क्या किया?

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
BJP छोड़ने के बाद अब क्या करेंगे शहजाद पूनावाला? खुद बताया प्लान
BJP छोड़ने के बाद अब क्या करेंगे शहजाद पूनावाला? खुद बताया प्लान
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'छात्रों से व्यक्तिगत तौर पर मिलें'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget