एक्सप्लोरर

Kolkata Rape-Murder Case: पहले पी शराब, फिर गया रेड लाइट एरिया... जूनियर डॉक्टर को शिकार बनाने से पहले आरोपी ने क्या-क्या किया?

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता रेप मर्डर केस में सीबीआई आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट करेगी. उससे पहले पुलिस सूत्रों के हवाले से कुछ नई बातें पता चली हैं.

Kolkata Doctor Rape-Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टर के साथ रेप-मर्डर मामले का मुख्य आरोपी संजय रॉय के बारे में नया खुलासा हुआ है. 9 अगस्त को डॉक्टर का शव मिलने के एक दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया था. कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद ये केस राज्य पुलिस से सीबीआई के पास चला गया है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि संजय रॉय अपने एक दूसरे साथी के साथ 8 अगस्त की आधी रात के बाद सोनागाछी गया था. ये उत्तरी कोलकाता का 'रेड लाइट एरिया' है. उन्होंने बताया कि इस रात को आरोपी रॉय ने शराब भी पी रखी थी. सोनागाछी पहुंचने पर रॉय का साथी वेश्या के घर में घुसा, जबकि संजय बाहर खड़ा रहा.

सोनागाछी के बाद चेतला रेड लाइट एरिया पहुंचे

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से ये भी बताया कि सोनागाछी के बाद ये दोनों रात करीब 2 बजे दक्षिण कोलकाता के एक और रेड लाइट एरिया चेतला में गए और यहां भी वही घटनाक्रम हुआ. सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने नशे की हालत में वहां से गुजर रही एक महिला को भी छेड़ा. उसने एक महिला को फोन करके उसकी न्यूड पिक्चर भी मांगीं.

आरजी कर मेडिकल कॉलेज पहुंचकर क्या किया?

संजय रॉय का साथी किराए की कमर्शियल बाइक लेकर घर चला गया. इस बीच, संजय को सुबह करीब 3.50 बजे आरजी कर अस्पताल के ट्रॉमा यूनिट के आसपास घूमते हुए देखा गया. संजय नशे की हालत में ऑपरेशन थियेटर में दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा. वो सुबह करीब 4.03 बजे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचा और फिर सीधे तीसरी मंजिल पर सेमिनार हॉल में चला गया.

पुलिस पूछताछ के दौरान संजय ने कबूल किया कि उसने ट्रेनी डॉक्टर को तब देखा जब वह गहरी नींद में थी. सूत्रों के मुताबिक, उसने पुलिस के सामने कबूल किया कि वह "उस पर कूद पड़ा और उसके साथ बलात्कार किया."

घटना से पहले शराब पीते हुए देखी अश्लील फिल्म

सूत्रों ने पहले बताया था कि क्राइम वाली रात करीब 11 बजे संजय रॉय शराब पीने के लिए अस्पताल के पीछे एक जगह गया था और वहां शराब पीते हुए वह अश्लील फिल्म देखी. पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि रॉय उस रात कई बार अस्पताल परिसर में घुसा था. इस बीच, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सोमवार को कोलकाता की एक अदालत से संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट करने की इजाजत मिल गई.

ये भी पढ़ें: 'सोशल मीडिया से तुरंत हटाई जाए कोलकाता रेप पीड़िता की तस्वीर और पहचान', सुप्रीम कोर्ट का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Monsoon 2026: मानसून क्यों पड़ा कमजोर? देश में 51% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए एल नीनो का कितना पड़ रहा असर
मानसून क्यों पड़ा कमजोर? देश में 51% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए एल नीनो का कितना पड़ रहा असर
पुरी रथ यात्रा में उमड़ी भारी भीड़ के चलते भगदड़ जैसी स्थिति, 1 की मौत कई घायल, जानें ताजा हालात
पुरी रथ यात्रा में उमड़ी भारी भीड़ के चलते भगदड़ जैसी स्थिति, 1 की मौत कई घायल, जानें ताजा हालात
'उनकी चिंताएं विपक्षी दलों ..', कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल 19 दिन से हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को लेकर क्या बोले?
'उनकी चिंताएं विपक्षी दलों ..', कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल 19 दिन से हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को लेकर क्या बोले?
ED Action: ED का बड़ा एक्शन! दिल्ली से बंगाल तक 5 राज्यों में 13 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड, विदेशी फंडिंग नेटवर्क की जांच तेज
ED का बड़ा एक्शन! दिल्ली से बंगाल तक 5 राज्यों में 13 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड, फंडिंग नेटवर्क की जांच तेज

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget