एक्सप्लोरर

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद हाई अलर्ट पर सेना, श्रीनगर में एनएसए अजीत डोभाल ने संभाली कमान

जम्मू एवं कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिए जाने वाले प्रस्ताव को बीते सोमवार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने राज्यसभा में पेश किया. सरकार के ऐतिहासिक फैसले के बाद जम्मू-कश्मीर में सेना और वायुसेना हाई अलर्ट पर है.

नई दिल्ली:  जम्मू-कश्मीर पर नरेंद्र मोदी सरकार के ऐतिहासिक फैसले के बाद सेना और वायुसेना हाई अलर्ट पर है. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और गृह मंत्रालय के अधिकारी राज्य की सुरक्षा स्थिति पर निगरानी रख रहे हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल श्रीनगर पहुंच गए हैं. बताया जा रहा है कि डोभाल अपनी यात्रा के दौरान राज्य की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

जम्मू कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 हटाए जाने और राज्य को दो केंद्रशासित हिस्सों में बांटे जाने के बाद नियंत्रण रेखा पर सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है जिससे कि पाकिस्तान के किसी भी संभावित दुस्साहस का जवाब दिया जा सके.

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में तैनात शीर्ष सैन्य कमांडर राज्य में समूची सुरक्षा स्थिति पर नजर रखे हुए हैं जिससे कि किसी भी तरह की गड़बड़ी से निपटा जा सके. सूत्रों ने कहा कि केंद्र सरकार के साहसिक फैसलों के बाद पाकिस्तान कश्मीर घाटी में गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश कर सकता है और आईईडी विस्फोटों तथा फिदायीन हमलों सहित हिंसा में बढ़ोतरी हो सकती है.

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘सुरक्षाबल किसी भी स्थिति से निपटने को पूरी तरह तैयार हैं. हम स्थिति को हाथ से बाहर नहीं जाने देंगे.’’ सूत्रों ने कहा कि राज्य में उसी तरह की हिंसा और हिंसक प्रदर्शन कराने का प्रयास हो सकता है जैसा कि जुलाई 2016 में हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद हुआ था.

अधिकारी ने कहा, ‘‘हम कश्मीर में हिंसा की इस तरह की स्थिति दोबारा उत्पन्न नहीं होने देंगे.’’ सूत्रों ने बताया कि वायुसेना भी उच्च स्तर के अलर्ट पर है. बालाकोट में आतंकी ठिकाने पर की गई कार्रवाई और फिर पाकिस्तान के हमले के प्रयास के बाद से ही वायुसेना जम्मू कश्मीर में अलर्ट पर है. उन्होंने कहा कि इस बारे में ठोस सूचना थी कि पाकिस्तान में मौजूद एक आतंकी समूह अमरनाथ तीर्थयात्रियों पर हमले की साजिश रच रहा था जिसके बाद सरकार ने पिछले सप्ताह सुरक्षा परामर्श जारी कर तीर्थयात्रियों और पर्यटकों से तत्काल घाटी छोड़ने को कहा.

सभी स्कूल और कॉलेज बंद

जम्मू जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों और कॉलेजों ऐहतियातन बंद रखने के लिये कहा है. सोमवार को भी स्कूलों-कॉलेजों बंद रखा गया था.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश
प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश
भारत में अब लोकतंत्र नहीं, इसे खत्म करने वाला गद्दार- प्रियंका गांधी
भारत में अब लोकतंत्र नहीं, इसे खत्म करने वाला गद्दार- प्रियंका गांधी
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा, 3500 से ज्यादा हिरासत में
LIVE: जंतर-मंतर जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा, 3500 से ज्यादा हिरासत में

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर CJP का बड़ा ऐलान - 'अगर पुलिस रोके तो...'
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर CJP का बड़ा ऐलान - 'अगर पुलिस रोके तो...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget