एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में दो आतंकी ढेर, रात में घुसपैठ की कर रहे थे कोशिश

Jammu Kashmir Encounter In Kupwara: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में और अधिक आतंकियों के घुसपैठ की आशंका है, जिसके बाद सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया है.

Two Terrorists killed In Kupwara : जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में एक बार फिर सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है. यहां सेना और पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया है. भारतीय सेना की ओर से बताया गया कि कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर के कुमकारी ह्यहामा में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है.

शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात के समय 2 आतंकी पाकिस्तान सीमा से भारतीय सीमा में सुरंग के रास्ते घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. इधर तैनात सैनिकों ने घुसपैठियों को चुनौती दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गया और गोलीबारी में दोनों आतंकी मारे गए हैं. इंडियन आर्मी को किसी भी तरह की कैजुअलिटी की कोई ख़बर नहीं है.

सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर पुलिस के इनपुट पर, अभी भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है. शवों को बरामद करने के लिए इलाके में सर्च अभियान जारी है. स्थानीय सूत्रों ने बताया है कि और अधिक आतंकियों की घुसपैठ की आशंका है. इसके अलावा शवों को बरामद करने के लिए भी पूरे इलाक़े की घेराबंदी की गई है. आम लोगों को इस इलाक़े में आने पर फ़िलहाल रोक लगी है.

अनंतनाग में भी हुई थी मुठभेड़

इसी महीने की 14 तारीख को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में भी मुठभेड़ हुई थी. इसमें भारतीय सेना के दो अधिकारी और एक जवान के अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी शहीद हो गए थे. अनंतनाग के जंगलों में पहाड़ की गुफाओं में आतंकी छुपे हुए थे जिन्हें ढेर करने के लिए सेना ने 5 दिनों तक ऑपरेशन चलाया था.

भारत में जी20 की अपार सफलता के बाद पाकिस्तान आर्मी बौखलाई हुई है और जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में लगी है. क्रॉस बॉर्डर कॉल इंटरसेप्शन से इस बात की पुष्टि पहले ही हो चुकी है कि घाटी में आतंकियों की घुसपैठ की बड़ी साजिश पाकिस्तान आर्मी ने रची है.

ये भी पढ़ें :VK Singh On PoK: 'बहुत बड़ा मंथन हो रहा है...', PoK को लेकर बोले केंद्रीय मंत्री वीके सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget