एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: अनंतनाग में लश्कर का सक्रिय आतंकी गिरफ्तार, कई हथियार और गोला-बारूद बरामद

Lashkar Militant Arrested: सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान गंजीपोरा निवासी हाफिज अब्दुल्ला मलिक के रूप में पहचाने गए एक सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार किया है.

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के वहादान इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के एक सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार आतंकी के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक ऑपरेशन गुप्त और विशेष जानकारी पर आधारित था, और सुबह के समय पुलिस और सेना के 3RR के संयुक्त बलों द्वारा ऐश्मुक़ाम के वहादान इलाके में एक तलाशी अभियान शुरू किया गया था.

तलाशी अभियान के दौरान आतंकी गिरफ्तार

सुरक्षाबलों की तलाशी अभियान के दौरान गंजीपोरा निवासी हाफिज अब्दुल्ला मलिक के रूप में पहचाने गए एक सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया. अब्दुल्लाह इस साल सितंबर के महीने में  टीआरएफ( द रेजिस्टेंस फ्रंट) में शामिल हुआ था. तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल और सात गोलियां बरामद कीं, हालांकि पूछताछ के दौरान वह तलाशी दलों को काट्सू के जंगल में ले गया, जहां सुरक्षा बलों ने 40 राउंड के साथ एक AK47 और 02 मैगज़ीन बरामद की.

TRF कई आतंकी वारदात में शामिल

गिरफ्तार आतंकी से पूछताछ जारी है और भी छापेमारी और गिरफ्तारियों की उम्मीद जताई जा रही है. बता दें कि TRF लश्कर के फ्रंट ऑर्गनाइजेशन के रूप में काम करता है और कश्मीर घाटी में होने वाली कई आतंकी वारदात में शामिल है. बताया जाता है कि आम लोगों और सुरक्षाबलों के जवानों पर हमले करने वाले "पिस्टल गैंग" भी इसी का हिस्सा है.

Padma Awards 2021: पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे समेत सात हस्तियां पद्म विभूषण से सम्मानित, 10 हस्तियों को मिला पद्म भूषण

Extortion Case: शाहरुख खान की मैनेजर पूजा डडलानी को मुंबई पुलिस का समन, स्वास्थ्य का हवाला देकर पेशी के लिए मांगा है और वक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget