एक्सप्लोरर

वैष्णो देवी भवन पर 8 और पुजारी कोरोना संक्रमित, 16 अगस्त से शुरू होनी है यात्रा

16 अगस्त से शुरू होने वाली वैष्णो देवी यात्रा के लिए रोजाना 5000 यात्रियों को दर्शनों की अनुमति होगी, जिसमें 500 यात्री प्रदेश के बाहर के हो सकते हैं.

कटरा: जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने हाल ही में माता वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू करने का फैसला लिया है. लेकिन यात्रा शुरू होने से पहले ही यहां कोरोना ने दस्तक दे दी है. श्री माता वैष्णो देवी भवन के आठ और पुजारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. अब यहां कुल 12 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है. ऐसे हालात में वैष्णो देवी यात्रा पर संशय पैदा हो गया है.

वैष्णो देवी के भवन पर मंगलवार को तीन भजन गायक और एक जवान के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. इसके बाद बुधवार को दो कथा पुजारी और छह अन्य पुजारी पॉजिटिव पाए गए. इन्हें सभी को आइसोलेशन वार्ड में रेफर कर दिया गया है.

रोज़ाना 5 हजार श्रद्धालु कर सकेंगे माता वैष्णो देवी के दर्शन 16 अगस्त से शुरू होने वाली वैष्णो देवी यात्रा के लिए रोजाना 5000 यात्रियों को दर्शनों की अनुमति होगी, जिसमें 500 यात्री प्रदेश के बाहर के हो सकते हैं. भीड़ जमा न हो इसके लिए इन यात्रियों का पंजीकरण ऑनलाइन होगा. प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्रियों और जम्मू-कश्मीर में घोषित रेड जोन के यात्रियों के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य किया गया है और यह टेस्ट निगेटिव आने पर ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी.

इस यात्रा के दौरान कोरोना से बचने के लिए ज़रूरी सभी प्रोटोकॉल्स का भी पालन जरूरी किया गया है. वहीं, सरकार ने 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, 10 साल से कम उम्र के बच्चों को यात्रा पर आने से बचने को कहा गया है. इन धार्मिक स्थलों में मास्क पहनना अनिवार्य होगा और मूर्तियों के छूने पर प्रतिबंध लगाया गया है.

ये भी पढ़ें-

कोरोना अपडेट: देश में सामने आए रिकॉर्ड 67 हजार नए मामले, अबतक 47 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget