एक्सप्लोरर

'बीजेपी की भाषा बोल रहे' गुलाम नबी आजाद से खफा कांग्रेस कार्यकर्ता, जम्मू में हुआ विरोध प्रदर्शन

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस के सचिव और हाल ही में डीडीसी चुनाव जीतकर आए शहनवाज चौधरी ने आरोप लगाया गुलाम नबी आजाद बीजेपी की भाषा बोल रहे हैं. शाहनवाज चौधरी ने दावा किया कि शनिवार को जम्मू में गांधी ग्लोबल फैमिली के बैनर तले जो कांग्रेसी नेता जमा हुए थे, उन्होंने कांग्रेस के आलाकमान पर जो उंगलियां उठाई उसे जम्मू का आम कांग्रेसी कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेगा.

जम्मू: जम्मू में आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के खिलाफ बगावत का शुरू उठाने वाले जी 23 के नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया. जम्मू में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के निशाने पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद थे. शनिवार को दिल्ली से जम्मू पहुंचे कांग्रेस आलाकमान के खिलाफ बगावत का सुर उठाने वाले वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के कार्यकताओ ने प्रदर्शन किया.

कांग्रेस पार्टी आलाकमान के खिलाफ जहर उगल चुके जी 23 के इन नेताओं की अगुवाई कर रहे गुलाम नबी आजाद का भी नाराज कांग्रेसियों ने पुतला फूंका. इस प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस के सचिव और हाल ही में डीडीसी चुनाव जीतकर आए शहनवाज चौधरी ने आरोप लगाया गुलाम नबी आजाद बीजेपी की भाषा बोल रहे हैं. शाहनवाज चौधरी ने दावा किया कि शनिवार को जम्मू में गांधी ग्लोबल फैमिली के बैनर तले जो कांग्रेसी नेता जमा हुए थे, उन्होंने कांग्रेस के आलाकमान पर जो उंगलियां उठाई उसे जम्मू का आम कांग्रेसी कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेगा.

सख्त से सख्त कार्रवाई करें सोनिया गांधी- प्रदर्शकारी कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी से मांग की कि पार्टी के खिलाफ झंडा बुलंद करने वाले सभी नेताओं के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें. वहीं पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के दो बड़े नेताओं आनंद शर्मा और अधीर रंजन चौधरी के बीच चल रही बयानबाजी पर भी शाहनवाज़ चौधरी ने चुटकी ली.

चनवा चौधरी ने आरोप लगाया कि अगर गुलाम नबी आजाद जम्मू में बीजेपी की भाषा बोल रहे हैं तो वही काम आनंद शर्मा बंगाल में कर रहे हैं गौरतलब है कि शनिवार को जम्मू में गांधी ग्लोबल फैमिली के बैनर तले आयोजित एक कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद के साथ वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल, राज बब्बर, मनीष तिवारी, भूपेंद्र हूडा, विवेक तंखा और आनंद शर्मा जुटे थे.

यह भी पढ़ें- बंगाल: गठबंधन को लेकर कांग्रेस में कलह, बयान से भड़के अधीर रंजन ने आनंद शर्मा को बताया 'ठन ठन गोपाल' कोरोना के कहर ने ली एक और राजनेता की जान, खंडवा से बीजेपी सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का निधन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget