एक्सप्लोरर

बंगाल: गठबंधन को लेकर कांग्रेस में कलह, बयान से भड़के अधीर रंजन ने आनंद शर्मा को बताया 'ठन ठन गोपाल'

बंगाल में आईएसएफ से गठबंधन को लेकर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि यह पार्टी की विचारधारा के खिलाफ है. कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने कहा कि ऐसे बयानों से विपक्ष को फायदा होता है. इस बयान का कांग्रेस के प्रचार पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि शर्मा को बंगाल में कोई नहीं जानता है.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में गठबंधन को लेकर कांग्रेस के अंदर ही बड़ी लड़ाई शुरू हो गई है. कांग्रेस के सीनियर नेता आनंद शर्मा फुरफुरा शरीफ के अब्बास सिद्दीकी के साथ गठबंधन को लेकर सवाल उठाए तो पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी भड़क गए. अधीर रंजन ने आनंद शर्मा पर बीजेपी को खुश करने वाला बयान देने का आरोप लगाया है. अधीर रंजन ने आनंद शर्मा को खरी खोटी सुनाई है.

एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए अधीर रंजन ने कहा, ''मुझे तो बेहद अजीब लग रहा है कि आनंद शर्मा हमारी पार्टी में रहते हुए दूसरों की बात कैसे कर सकते हैं. ऐसे बयानों से विपक्ष मजबूत हो जाता है. जो कह रहे हैं वो कोई छोटे मोटे नेता तो नहीं हैं. वो समझदार हैं, वरिष्ठ हैं, ज्ञानी हैं लेकिन फिर भी ऐसी आधारहीन बात करने की क्या जरूरत है.''

अधीर रंजन ने कहा, ''आनंद शर्मा का यह बयान बीजेपी की लाइन है, बीजेपी में सांप्रदायिक बनाना चाहती है और यह बयान भी वैसा ही है. पश्चिम बंगाल में यह आनंद शर्मा को पहचानता नहीं है और उनकी बात कोई तवज्जो भी नहीं देता है. इनकी कोई अहमियत नहीं है, यह ठन ठन गोपाल के बोलने से क्या होगा? '' उन्होंने कहा कि आनंद शर्मा ने ट्विटर पर जो लिखा वो कांग्रेस नेतृत्व की नजर में आने के लिए लिखा लेकिन उनकी बात बिल्कुल आधारहीन है.

आनंद शर्मा ने क्या कहा था? आनंद शर्मा ने पश्चिम बंगाल में मुस्लिम धर्मगुरु अब्बास सिद्दीकी के नेतृत्व वाले इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के साथ पार्टी के गठजोड़ की आलोचना की. उन्होंने कहा कि सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई में चयनात्मक नहीं हो सकती है. हमें सांप्रदायिकता के हर रूप से लड़ना है. शर्मा ने ट्विटर पर कहा, ‘‘आईएसएफ और ऐसे अन्य दलों के साथ कांग्रेस का गठबंधन पार्टी की मूल विचारधारा, गांधीवाद और नेहरूवादी धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ है... इन मुद्दों पर कांग्रेस कार्य समिति से मंजूरी लेने की जरूरत है.’’

इससे पहले शर्मा ने कोलकाता में संयुक्त रैली में भाग लेने के लिए पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी से स्पष्टीकरण मांगा, जहां आईएसएफ नेता मौजूद थे. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी उपस्थिति और समर्थन ‘‘कष्टदायक और शर्मनाक’’ थी.

क्या है मामला ? कांग्रेस और लेफ्ट के साथ अब्बास सिद्दीकी की पार्टी आईएसएफ के शामिल होने से सीटों पर फसाद बढ़ गया है. अभी आईएसएफ को सीपीएम 30 सीटें देने को तैयार हुई है, लेकिन ISF कांग्रेस के हिस्से से भी सीटों की मांग कर रहा है. कांग्रेस 2016 के प्रदर्शन का हवाला देकर एक भी सीट छोड़ने के लिए तैयार नहीं है. कांग्रेस 2016 में 92 सीटों पर चुनाव लड़कर 44 सीटें जीती थीं. इस बार भी कांग्रेस 130 सीटों की मांग कर रही थी लेकिन उसके खाते में 92 सीटें ही आई हैं.

ऐसे में कांग्रेस अपनी एक भी सीट आईएसएफ को देने के लिए तैयार नहीं है, जिसपर अब्बास सिद्दीकी भी भड़के हुए हैं. उनका कहना है 2016 के बाद 2019 में भी चुनाव हुए उसमें कांग्रेस का हाल क्या हुआ. जबकि कांग्रेस का कहना है कि उनका गठबंधन लेफ्ट के साथ है और लेफ्ट का आईएसएफ के साथ... इसलिए आईएसएफ को सीट देना लेफ्ट की जिम्मेदारी है.

यह भी पढ़ें- एक और झटका, अब बढ़े CNG और PNG के बढ़े दाम, जानें नई कीमतें भारत से चिढ़े चीन की एक और चाल का खुलासा, हैकरों ने कोरोना टीके के फॉर्मूले को चुराने की कोशिश की
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget