एक्सप्लोरर

जम्मूः BJP नेता की हत्या के विरोध में पार्टी का कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पाकिस्तान का पुतला जलाकर की नारेबाजी

बीजेपी नेता वसीम बारी की हत्या पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, जबकि प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि आतंकियों को मौत के घाट उतारा जाएगा.

जम्मू: बुधवार को कश्मीर घाटी में आतंकियों द्वारा बीजेपी नेता, उनके पिता और भाई की हत्या से गुस्साए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जम्मू में गुरूवार को प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला भी जलाया और विरोध जाहिर किया. वहीं, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का दावा है कि इस हमले में शामिल आतंकियों को बख्शा नहीं जायेगा.

ऑपरेशन ऑल आउट से आतंकियों में बौखलाहट

जम्मू के प्रेस क्लब के बाहर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला जला कर अपना रोष प्रकट किया. कश्मीर घाटी के बांदीपोरा में आतंकियों के हाथो बुधवार मारे गए बीजेपी नेता वसीम बारी, उनके पिता और भाई की गयी हत्या के विरोध में इन कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन किया.

प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्क्षय अरुण देव सिंह के मुताबिक वसीम एक सच्चे हिंदुस्तानी थे और उन्होंने कश्मीर में विपरीत स्थितियों में भी तिरंगा थामे रखा. उन्होंने आतंकियों की इस कायरतापूर्ण हरकत को उनकी बौखलाहट बताते हुए कहा कि कश्मीर में जिस तरह से ऑपरेशन ऑल आउट के चलते आतंकियों का खात्मा हो रहा है आतंकी उसी से बौखला गए हैं और वो ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं.

आतंकियों को मौत के घाट उतारा जाएगाः रैना

वहीं, बीजेपी के प्रदेश अध्क्षय रविंद्र रैना ने कहा कि वसीम की हत्या में शामिल किसी भी आतंकी को बख्शा नहीं जायेगा. उनके मुताबिक जल्द ही इस हमले में शामिल आतंकियों को ढूंढ कर मौत के घाट उतरा जायेगा.

इससे पहले, बीजेपी नेता की हत्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नेशनल कॉनफ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने भी शोक व्यक्त किया. इस मामले में, बीजेपी नेता की सुरक्षा में शामिल 8 पुलिसकर्मियों को लापरवाही के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें कश्मीर: BJP नेता और पिता-भाई की हत्या पर PM मोदी ने फोन करके जताया शोक, नड्डा बोले- बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा गिरफ्तारी के बाद सिपाही ने थप्पड़ मारा, तो विकास ने चिल्ला कर कहा "मैं Vikas Dubey हूं, कानपुर वाला"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget