एक्सप्लोरर

अमरनाथ यात्रा: 5124 श्रद्धालुओं का एक और जत्था रवाना, 864 महिलाएं और 19 बच्चे भी शामिल

अमरनाथ यात्रा पर लगातार श्रद्धालु जा रहे हैं. 5,124 श्रद्धालुओं का एक और जत्था आज रवाना हुआ. इस जत्थे में 864 महिलाएं, 187 साधु और 19 बच्चे भी शामिल हैं. ये सभी लोग 226 वाहनों पर यात्रा के लिए निकले हैं.

जम्मू: अमरनाथ यात्रा के लिए 5,124 श्रद्धालुओं का एक और जत्था शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ. अधिकारियों ने बताया कि 864 महिलाओं, 187 साधुओं और 19 बच्चों वाला यह जत्था 226 वाहनों पर रवाना हुआ. ये अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदेरबल जिले के बालटाल शिविर पहुंचेंगे, जहां से वे आगे की यात्रा पर निकलेंगे.

इन श्रद्धालुओं में से 3,130 श्रद्धालु पारम्परिक पहलगाम मार्ग (36 किमी लंबे) से और 1,994 श्रद्धालु बालटाल मार्ग (14 किमी लंबे) से आगे की यात्रा करेंगे. बता दें कि अभी तक 7000 यात्री अमरनाथ गुफा के दर्शन कर चुके हैं. यह वार्षिक यात्रा 15 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन पूरी होगी.

इससे पहले बम बम भोले के जयकारों के साथ इस साल की अमरनाथ यात्रा 30 जून को शुरू हुई थी. यात्रियों का पहला जत्था जम्मू से बालटल और पहलगाम के लिए कड़ी सुरक्षा के साथ रवाना हुआ था. अधिकारियों के मुताबिक करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने 46 दिन चलने वाली यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. यह यात्रा अनंतनाग जिले के 36 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग और गांदेरबल जिल के 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से होती है.

कर्नाटक सरकार पर संकट: कांग्रेस-जेडीएस के 12 विधायक स्पीकर से मिलने पहुंचे, दे सकते हैं इस्तीफा

BUDGET 2019: मिडिल क्लास का हाथ खाली, अमीरों पर भारी, गरीबों की उम्मीदें बढ़ाने वाला बजट बीजेपी के लिए खुशखबरी, गुजरात से दोनों राज्यसभा उम्मीदवार चुनाव जीते World Cup 2019: धोनी ने तोड़ी चुप्पी, बोले-'कुछ लोग चाहते हैं कल के मैच से पहले ही संन्यास ले लूं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग... कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, पूरी टाइमलाइन
सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग... कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग - टाइमलाइन
ओवैसी ने अखिलेश को निशाने पर लिया, आजम खान के लिए मांगी दुआ, बोले- 'हम अल्लाह से...'
ओवैसी ने अखिलेश को निशाने पर लिया, आजम खान के लिए मांगी दुआ, बोले- 'हम अल्लाह से...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget