एक्सप्लोरर

Jammu And Kashmir: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, अलग-अलग मुठभेड़ में मार गिराये जैश के चार आतंकी, एक को किया गिरफ्तार

पिछले 24 घंटों के दौरान सुरक्षा बलों ने इस नए ऑपरेशन के तहत पुलवामा और हंदवाड़ा इलाकों में अलग-अलग ऑपरेशन में चार आतंकवादियों को मार गिराया है और एक को जिंदा गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है.

जम्मू कश्मीर में आज सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. रात भर अलग-अलग इलाकों में चली संयुक्त मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने वादी में चार आतंकवादियों को मार गिराया है. सुरक्षा बलों ने उत्तर, दक्षिण और मध्य कश्मीर में दो सरपंचों की हत्या सहित अन्य कई आतंकी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुये सुरक्षा बलों ने कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकवादियों के खिलाफ अभियान शुरु किया है. 

पिछले 24 घंटों के दौरान सुरक्षा बलों ने इस नए ऑपरेशन के तहत घाटी के पुलवामा, गांदरबल और हंदवाड़ा इलाकों में पांच अलग-अलग ऑपरेशन में चार आतंकवादियों को मार गिराया है और एक को जिंदा गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है.

चेवाकलां में जैश के दो आतंकी मारे गये

पुलिस ने कहा कि पुलवामा के चेवाकलां इलाके में मुठभेड़ के बाद पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के दो आतंकवादी मारे गए हैं. आपको बता दें कि बीती रात पुलवामा, गांदरबल और हंदवाड़ा जिले में मुठभेड़ हुई थी. पुलिस ने बताया कि इलाके में आतंकवाद खत्म करने का अभियान जारी है. 

जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, हंदवाड़ा में मारे गए उग्रवादी की पहचान दक्षिण कश्मीर के कुलगाम निवासी सुहैल गुलजार के रूप में हुई है. वहीं चेवाकलां पुलवामा में जिंदा पकड़े गए आतंकी की पहचान जम्मू के कैसर अशरफ के रूप में हुई है जो पिछले महीने अपने घर पुलवामा से लापता हो गया था. 

चक्कलन इलाके में भी मारे गये दो आतंकी

पुलवामा के चक्कलन इलाके में ऑपरेशन में एक पाकिस्तानी कमांडर सहित जैश-ए-मोहम्मद (JeM)के दो आतंकवादी मारे गए हैं जबकि एक नागरिक घायल हो गया है. पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि पुलवामा मुठभेड़ में मारे गए पाकिस्तानी (आतंकवादी) की पहचान जैश कमांडर कमाल भाई उर्फ जट्ट के रूप में हुई है.

आईजी ने कहा कि जट्ट 2018 से पुलवामा-शोपियां इलाके में सक्रिय था और कई मामलों में शामिल था. वहीं इस मुठभेड़ में चेवाकलां पुलवामा के एक नागरिक जहूर अहमद शेरगोजरी को दाहिनी जांघ में गोली लग गई और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि जहूर की हालत स्थिर है.

आईजी ने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बलों ने बीती रात 4-5 स्थानों पर संयुक्त अभियान चलाया था. उन्होंने जानकारी देते हुये कहा कि पुलवामा और हंदवाड़ा में मुठभेड़ खत्म हो गई है. जबकि गांदरबल में ऑपरेशन चल रहा है इसके अलावा राज्य के अन्य स्थानों पर मुठभेड़ की संभावना जताई है. 

Ukraine Russia War: रूसी सेना ने मेलिटोपोल के मेयर को किया नजरबंद, जेलेंस्की ने बताया लोकतंत्र के खिलाफ अपराध

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध से नाटो की दूरी पर पहली बार बोले बाइडन, कहा- 'नाटो और रूस के बीच सीधा टकराव तीसरे विश्व युद्ध को देगा जन्म'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget