एक्सप्लोरर

आतंकियों को सिम कार्ड देने वालों की खैर नहीं, अब तक 30 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नागरिकों से उनके नाम पर जारी किए गए सिम कार्ड के बारे में सावधानी बरतने की अपील की है.

Jammu Kashmir Police: जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों और अंदरूनी हिस्सों में आतंकवादियों की ओर से स्थानीय सिम कार्ड का बार-बार इस्तेमाल करने के सबूत मिलने के बाद पुलिस ने कई जिलों में बड़े पैमाने पर सिम कार्ड सत्यापन अभियान शुरू किया. इस अभियान का नेतृत्व राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) कर रही है. इन मामलों को लेकर जिला पुलिस भी राज्य जांच एजेंसी की मदद कर रही है. 

सिम कार्ड बेचने वालों से केवाईसी मानदंडों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए श्रीनगर, गंदेरबल, अनंतनाग, बडगाम, पुलवामा, शोपियां, बांदीपोरा, सांबा और किश्तवाड़ सहित कई जिलों में पुलिस व्यापक अभियान चला रही है. 

30 लोगों को किया गया गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा, 'पिछले सप्ताह जेलों में कैदियों को सिम कार्ड मुहैया कराने के आरोप में 7 लोगों को हिरासत में लिया गया था, जबकि पिछले 12 महीनों के दौरान आतंकवादियों को सिम कार्ड मुहैया कराने के आरोप में कम से कम 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.' 

पुलिस ने नागरिकों से उनके नाम पर जारी किए गए सिम कार्ड के बारे में सावधानी बरतने की अपील की है. एक अधिकारी ने कहा, 'आतंकवाद या संगठित अपराध के लिए सिम कार्ड का दुरुपयोग करने वाले किसी भी व्यक्ति को सख्त कानूनी परिणाम भुगतने होंगे.' ये पहल राष्ट्र विरोधी और गैर कानूनी गतिविधियों में मोबाइल फोन सिम कार्ड के दुरुपयोग को रोकने की व्यापक रणनीति का एक हिस्सा है.

साइबर धोखाधड़ी को लेकर पुलिस अलर्ट

पुलिस अधिकारियों ने कहा, 'साइबर धोखाधड़ी में वृद्धि और बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर, इस अभियान के जरिए ग्राहकों के दस्तावेजों की प्रामाणिकता की पुष्टि करना है और सिम विक्रेता दूरसंचार विभाग के अनिवार्य निर्देशों का सख्ती से पालन करें ये भी सुनिश्चित करना है. जम्मू-कश्मीर पुलिस सार्वजनिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. राष्ट्र-विरोधी और आपराधिक तत्वों को रोकने के लिए लगातार काम करती रहेगी.'

ये भी पढ़े:

खुद को अमीर और ज्योतिषी बता लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था अपराधी, CBI कोर्ट ने दी बड़ी सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget