एक्सप्लोरर

Jammu and Kashmir: NIA ने 11 जगहों पर की छापेमारी, टीआरएफ कमांडर के करीबी को किया गिरफ्तार

Jammu and Kashmir: NIA के एक आला अधिकारी ने बताया कि जम्मू और कश्मीर में आतंकी संगठन टीआरएफ की साजिश को लेकर NIA ने स्वत: संज्ञान लिया था. NIA को पता चला था कि टीआरएफ आतंकी संगठन लश्कर का मुखौटा है.

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन टीआरएफ (TRF) और जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) की गतिविधियों को लेकर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने कुलगाम निवासी मुदासिर अहमद डार को गिरफ्तार किया है. इस मामले में NIA ने जम्मू -कश्मीर के 4 शहरों में 11 स्थानों पर मंगलवार को छापेमारी की थी.

NIA के एक आला अधिकारी ने बताया कि जम्मू और कश्मीर में आतंकी संगठन टीआरएफ की साजिश को लेकर NIA ने स्वत: संज्ञान लिया था. इस बारे में  NIA को पता चला था कि टीआरएफ आतंकी संगठन लश्कर का मुखौटा है और उसके स्वयंभू कमांडर सज्जाद गुल ने भारत के विभिन्न भागों में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बनाई है. एजेंसी को यह भी पता चला कि अपनी इस योजना के तहत यह आतंकवादी कमांडर विभिन्न जगहों पर युवाओं को बरगला कर उन्हें अपने आतंकी संगठन में भर्ती कर रहा है. सूचना के आधार पर NIA ने 18 नवंबर 2021 को एक आपराधिक मुकदमा दर्ज किया था.

अहमद डार टीआरएफ कमांडर का करीबी
इस मामले में मिली एक सूचना के आधार पर NIA ने मंगलवार को श्रीनगर, कुलगाम, पुलवामा और गंदरबल इलाके में 11 जगहों पर छापेमारी की. एजेंसी को यह सूचना भी मिली थी कि कश्मीर के कुलगाम जिले का रहने वाला मुदासिर अहमद डार पुत्र अली मोहम्मद डार निवासी नोपूरा खरपूरा पुलिस स्टेशन यारीपोरा, जिला कुलगाम, टीआरएफ कमांडर का करीबी है.

आरोप है कि मुदासिर अहमद डार आतंकवादियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया कराता है. इसके साथ ही हथियार और गोला-बारूद को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का काम भी करता है. ध्यान रहे कि टीआरएफ को कश्मीर में हाल ही में हुई टारगेटेड किलिंग में जिम्मेदार माना जाता है.

डार को विशेष अदालत में किया जाएगा पेश 
अब एनआईए मुदासिर अहमद डार से जानना चाहता है कि उसने इस संगठन को कहां-कहां गोला बारूद और हथियार (Weapon) पहुंचाए. इस संगठन के कितने लोग कहां-कहां पर सक्रिय हैं और उनकी आगामी योजनाएं क्या हैं. डार को विशेष अदालत (Special Court) में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: 

Ram Temple: गुलाबी पत्थरों से बन रहा भव्य राम मंदिर, 1000 साल होगी उम्र, जानिए निर्माण कार्य से जुड़ी बड़ी बातें

BRICS Business Forum: पीएम मोदी बोले- महामारी के बाद हमने रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म का मंत्र अपनाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget