एक्सप्लोरर

J&K: नाले के रास्ते घुसपैठ कर जम्मू-पठानकोट हाईवे तक पहुंचे थे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी

30 जनवरी की रात घुसपैठ कर इन आतंकियों ने नाले को हाईवे तक पहुंचने के लिए इस्तेमाल किया.जांच एजेंसियो की मानें तो पाकिस्तान अब घुसपैठ कर रहे आतंकियों को इन्हीं पारम्परिक घुसपैठ के रास्तों से भारत भेज रहा है.

जम्मू: जम्मू के नगरोटा में शुक्रवार को एनकाउंटर में ढेर हुए जैश-ए-मोहम्मद के तीनों आतंकियो ने घुसपैठ कर एक नाले के रास्ते से अंतर्राष्ट्रीय सीमा से जम्मू पठनकोट हाईवे तक का सफर तय किया था.जांच एजेंसियां अब मारे गए तीनो आतंकियों के उस प्वाइंट का पता करने में जुटी है जहां से उन तीनों ने घुसपैठ की थी.

नगरोटा एनकाउंटर में पकड़ं गए आतंकियों के तीनो मददगारों - समीर अहमद डार, आसिफ अहमद मट्टू और आसिफ अहमद मलिक से जांच एजेंसियां लगातार पूछताछ कर रही है.इनसे पूछताछ में एजेंसियां पाकिस्तान की उस साजिश को समझने की कोशिश कर रही है जिससे पाकिस्तान आतंकियों को न केवल भारत भेज रहा है बल्कि उन्हें आराम से ट्रकों में बिठा कर जम्मू से श्रीनगर भी भेज रहा है.

सूत्रों की मानें तो नगरोटा में मारे गए तीनों आतंकी 30 जनवरी को कठुआ-साम्बा के बीच घुसपैठ कर एक नाले के रास्ते जम्मू-पठनकोट हाईवे तक पहुंचे थे.दरअसल, करीब 100 किलोमीटर लम्बे जम्मू पठानकोट हाईवे पर दर्जन भर से अधिक ऐसे छोटे बड़े ऐसे नाले है जो सीधा पाकिस्तान जाते हैं.

पकड़े गए तीनो आतंक के मददगारों से पूछताछ में यह भी पता लगा है कि पाकिस्तान एक सोची समझी साजिश के तहत इन आतंकियों को नदी नालों के रास्ते भारत भेज रहा है.इन रास्तों से घुसपैठ करना कई कारणों से आसान है क्योंकि इन रास्तों से घुसपैठ करने के लिए आतंकियों को किसी गाइड की ज़रुरत नहीं पड़ती और साथ ही यह नदी नाले सीमा से सीधा नेशनल हाईवे पर निकलते है.वहीं, इन नदी नालों में उगी जंगली घास घुसपैठ कर आये आतंकियों के लिए छिप कर निकलने में काम आती है.

सुरक्षा एजेंसियो को शक है कि मारे गए तीनो आतंकियों ने सीमा पर बनी किसी सुरंग का इस्तेमाल भी किया हो सकता है.अब एजेंसियां पकड़ं गए आतंक के मददगारों के पास मिले जीपीएस की लोकेशन से घुसपैठ के पूरे रास्ते को समझने की कोशिश कर रही हैं.

दिल्ली चुनाव: बीजेपी ने सांसदों को दिए झुग्गियों में समय बिताने के निर्देश, 700 क्लस्टरों में चल रहा है संपर्क अभियान

अयोध्या में मस्जिद के लिए जमीन के अलावा योगी कैबिनेट ने इन प्रस्तावों पर लगाई मुहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget