एक्सप्लोरर

Jammu and Kashmir: 'कश्मीर में केंद्र के खिलाफ लोगों का गुस्सा शांत हो रहा था लेकिन...', बोले गुलाम नबी आजाद

Jammu and Kashmir: गुलाम नबी आजाद ने कहा, "सरकार लोगों को उनकी जमीन से बेदखल कर रही है. इससे सरकार ने खुद के पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है."

Ghulam Nabi Azad: कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे और डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने कश्मीर को लेकर बड़ा बयान दिया है. कश्मीर में सरकार के अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर आजाद ने बुधवार को कहा, "धारा 370 और 35A के हटने के बाद केंद्र के खिलाफ गुस्सा थोड़ा ठंडा हो रहा था, उग्रवाद समाप्त हो रहा था, लोग खुलेआम बाहर घूम सकते थे, हड़ताल और पथराव खत्म हो रहा था. लेकिन इससे सरकार को लाभ उठाने की बजाय, सरकार लोगों को उनकी जमीन से बेदखल कर रही है. इससे सरकार ने खुद के पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है." 

पीएम ने संसद में अमन-चैन की बात की 

वहीं, इससे पहले बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने के समय को याद किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि जो अभी-अभी जम्मू कश्मीर होकर आए हैं. उन्होंने देखा कि वहां अमन-चैन कायम है. पीएम मोदी के संसद में दिए बयान के बाद गुलाम नबी आजाद ने ये बात कही है. 

जम्मू-कश्मीर में यात्रा ले गया था- पीएम 

पीएम मोदी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि बीती शताब्दी के उत्तरार्ध में मैं भी जम्मू-कश्मीर में यात्रा ले गया था. उन्होंने कहा कि तब मैं अपने साथ लाल चौक में तिरंगा फहराने का संकल्प लेकर गया था. उस वक्त आतंकियों ने पोस्टर लगाए थे कि देखते हैं किसने अपनी मां का दूध पीया है जो लाल चौक पर झंडा फहराता है. बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आखिरी पड़ाव जम्मू-कश्मीर था. 

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि अतिक्रमण विरोधी अभियान से भ्रष्टाचार हो रहा है क्योंकि लोग यह सुनिश्चित करने के लिए राजस्व अधिकारियों को रिश्वत दे रहे हैं कि उनके नाम उन लोगों की लिस्ट में ना आएं जिन्होंने सरकारी जमान पर अतिक्रमण किया है.  

यह भी पढ़ें: Omar Abdullah On PM Modi: 'लोकतंत्र के त्योहार....', पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में खुशहाली का किया जिक्र तो उमर अब्दुल्ला ने कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
सिगरेट तस्करी से करोड़ों का ड्रग्स साम्राज्य... कैसे गिरफ्तार हुआ आरोपी बसोया
सिगरेट तस्करी से करोड़ों का ड्रग्स साम्राज्य... कैसे गिरफ्तार हुआ आरोपी बसोया

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget