एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ हुए एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर, एक ने किया सरेंडर

अधिकारियों के मुताबिक, आतंकियों के छिपे होने की सूचना के आधार पर कुलगाम जिले के चिमेर गांव में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इसी दौरान वहां मौजूद आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए जबकि एक अन्य आतंकवादी ने सरेंडर कर दिया. आधिकारियों ने यह जानकारी दी. आधिकारियों के मुताबिक आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने कुलगाम जिले के चिमेर गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया.

इसी दौरान वहां मौजूद आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी. सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं जबकि एक अन्य आतंकवादी ने हथियार डाल कर आत्मसमर्पण कर दिया. मुठभेड़ के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

राजौरी में एक जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया. अधिकारियों ने बताया कि घटना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को दादल गांव में एक तलाश अभियान के दौरान हुई. कुछ हथियारबंद लोगों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार शाम नियंत्रण रेखा के पास इस गांव और उसके आसपास के इलाकों में तलाश अभियान शुरू किया गया था.

कल पारिमपोरा में लश्कर कमांडर मारा गया था

जम्मू-कश्मीर के पारिमपोरा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मंगलवार को तड़के मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर नदीम अबरार और एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया. पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि अबरार हत्या के कई मामलों में शामिल था और उसे सोमवार को पारिमपोरा में वाहनों की जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया था.

अबरार ने पूछताछ में बताया कि उसने मलूरा में एक जगह एके-47 राइफल छुपाई है, जहां पहुंचने पर मकान के भीतर छिपे उसके पाकिस्तानी साथी ने गोलीबारी की. मुठभेड़ में अबरार और पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया. उन्होंने बताया कि आतंकवादियों द्वारा राजमार्गों पर हमला करने की खुफिया जानकारी मिली थी और इसकी गंभीरता को देखते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस तथा केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने कई स्थानों पर नाकेबंदी की थी.

J&K: राजौरी जिले में ड्रोन के इस्तेमाल, बिक्री, भंडारण और परिवहन पर रोक, प्रशासन ने जारी किया आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget