एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर: डीजीपी ने दिए आदेश, पुलिस अस्पतालों में मुहैया हों सभी सुविधाएं

जम्मू में कोरोना वायरस पर बैठक के दौरान डीजीपी ने जम्मू-कश्मीर और श्रीनगर के पुलिस अस्पतालों में सभी सुविधाएं मुहैया कराने के आदेश जारी किये हैं.

जम्मू: कोरोना वायरस को प्रदेश के साथ साथ पुलिस विभाग में फैलने से रोकने के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी ने आदेश जारी किए हैं. उन्होंने अपने अफसरों को इस महामारी को रोकने के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाने को कहा है. आज जम्मू में कोरोना वायरस पर बैठक के दौरान उन्होंने अपने अधिकारियों से कहा कि इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए किसी भी कवायद को छोड़ा नहीं जाना चाहिये.

कोरोना वायरस की समीक्षा बैठक में कश्मीर के आईजीपी समेत घाटी के सभी ज़िलों के एसएसपी भी शामिल थे. इस बैठक में जम्मू कश्मीर के डीजीपी ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस बीमारी को प्रदेश और पुलिस विभाग में फैलने से रोकने के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाये जाने चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी पुलिस लाइन्स में आइसोलेशन रूम्स को तैयार किया जाना चाहिए और साथ ही पुलिस अधिकारियों और जवानों को क्वारंटाइन करने के लिए उपयुक्त जगहों की पहचान भी की जानी चाहिए.

डीजीपी ने साथ ही जम्मू और श्रीनगर आईजीपी को यह निर्देश भी जारी किये कि वो सैनिटाइज़र, मास्क्स और साबुन की पर्याप्त मात्रा खरीदारी कर के रखे. उन्होंने कहा कि पुलिस को हर स्थिति का सामना करने के लिए तैनात किया जा सकता है ऐसे में संवेदनशील स्थानों पर तैनात जवानों को पूरी तरह से सुरक्षित किया जाना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए जारी सभी दिशानिर्देशों का पालन करने के भी निर्देश दिए हैं.

Coronavirus: केजरीवाल का एलान- कल नहीं चलेंगी 50% बसें, जरूरत पड़ी तो दिल्ली को लॉकडाउन करेंगे Coronavirus: प्रयागराज के संत-महात्माओं ने भी किया जनता कर्फ्यू का समर्थन, मठ- मंदिरों में बीतेगा पूरा दिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget