एक्सप्लोरर

Coronavirus: प्रयागराज के संत-महात्माओं ने भी किया जनता कर्फ्यू का समर्थन, मठ- मंदिरों में बीतेगा पूरा दिन

यूपी में कोरोनावायरस के बढ़ रहे प्रकोप के कारण तमाम तरह के एहतियात बरते जा रहे हैं.सीएम योगी ने पीएम मोदी की जनता कर्फ्यू वाली अपील के मद्देनज़र कल राज्य की सभी तरह की बसें और मेट्रो बंद करने का एलान भी किया है. इस मुहिम को सफल बनाने के लिए संत सामाज भी आगे आया है.

प्रयागराज: कोरोना वायरस के खतरे को कम करने के लिए पीएम मोदी की जनता कर्फ्यू की अपील का भगवाधारी साधू संतों ने भी समर्थन करते हुए इस पर पूरी तरह अमल करने का एलान किया है. साधू संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने बाइस मार्च को जनता कर्फ्यू के आह्वान पर देश के सभी संत महात्माओं से अपने- अपने मठ -मंदिरों व आश्रमों में ही रहने और पूरे दिन कतई बाहर नहीं निकलने को कहा है.

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का कहना है कि संत महात्मा न सिर्फ जनता कर्फ्यू पर पूरी तरह से अमल करेंगे बल्कि इस बारे में अपने भक्तों व दूसरे लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं. उनके मुताबिक़ पीएम मोदी का यह फैसला देशहित व इंसानियत की रक्षा के लिए है, इसलिए सभी को इसका सम्मान करते हुए इस पर पूरी तरह अमल भी करना चाहिए.

महंत नरेन्द्र गिरि का कहना है कि बाइस मार्च को देश में सनातन धर्मियों के सभी मंदिर व दूसरे धार्मिक स्थल बंद रहेंगे. सिर्फ प्रतीकात्मक पूजा व आरती होगी और देश को कोरोना के कहर से निजात मिलने की प्रार्थना की जाएगी. प्रयागराज में कई धार्मिक स्थल पहले ही बंद किये जा चुके हैं. यहां की सड़कों पर एक दिन पहले ही सन्नाटा पसर चुका है.

जानलेवा कोरोना वायरस संकट के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनता को राहत देने के लिए कई एलान किए हैं. यूपी सरकार ने एलान किया है कि वह पंजीकृत मजदूरों को 1 हजार रुपये और गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को 20 किलो गेहूं मुफ्त देगी. साथ ही 15 किलो चावल भी मुफ्त दिया जाएगा. सीएम योगी ने जनता से सतर्कता बरतने की अपील की है और कहा है कि राज्य में किसी भी चीज की किल्लत नहीं है.

Coronavirus: सीएम योगी ने मंत्रियों को दिए वर्क फ्रॉम होम के निर्देश, जनता दरबार लगाने से भी किया मना

Coronavirus Live Updates: जनता कर्फ्यू से एक दिन पहले सूनी हुईं दिल्ली-मुंबई की सड़कें, कल दिल्ली-यूपी और मुंबई मेट्रो बंद

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget