एक्सप्लोरर

कश्मीर में अब दरबार नहीं लगेगा, न ट्रक भरकर फाइलें भेजी जाएंगी

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 149 साल पुरानी परंपरा को बंद करने का फैसला किया है. 29 जून को इसको लेकर सरकारी आदेश भी जारी हो चुका है.

श्रीनगर: कश्मीर में अब दरबार नहीं लगेगा. हर साल यहां राजधानी जम्मू से श्रीनगर और फिर श्रीनगर से जम्मू शिफ़्ट होता रहा है. तो सचिवालय भी उसी हिसाब से बदलता रहता है. गर्मियों में कामकाज श्रीनगर से होता है. सर्दी के मौसम में सारा काम जम्मू से होता है. श्रीनगर से ऑफिस जम्मू शिफ़्ट होने को दरबार कहा जाता है. लेफ़्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने 149 साल पुरानी इस परंपरा को बंद करने का फ़ैसला किया है. 29 जून को इस बारे में सरकारी आदेश भी जारी हो गया है.

दरबार के चक्कर में हर साल करोड़ों रूपये खर्च होते थे. सरकारी अफ़सरों को जम्मू और श्रीनगर दोनों जगह घर मिलता था. जिसमें वे छह महीने रहते थे और बाक़ी के छह महीने मकान ख़ाली ही रहता था. जिन्हें सरकारी बंगला नहीं मिलता था उन्हें महंगे दर पर किराया वाला मकान मिलता था. हर साल सिर्फ़ सरकारी फाइल शिफ़्ट करने में ही लाखों लग जाते थे.

ट्रकों में भर कर सरकारी फ़ाइलें भेजी जाती रही हैं. पिछली बार क़रीब दो सौ ट्रक भाड़े पर लिए गए थे. दरबार शिफ़्ट करने में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगते रहे हैं. बिल में खूब हेराफेरी होती थी. सरकारी फ़ाइलों को न ढोना पड़े इसीलिए अब फ़ाइलों को डिजिटल फार्म में बदलने का फ़ैसला किया गया है. क़रीब 9 हज़ार अधिकारी और कर्मचारी हर बार जम्मू से श्रीनगर जाते हैं. इनके साथ साथ रहने और आने जाने का खर्च भी सरकारी खाते से जाता रहा है. अब ताज़ा आदेश में सबको अपना घर 21 दिनों में ख़ाली करने को कहा गया है.

जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट ने भी पिछले साल दरबार शिफ़्ट करने की व्यवस्था ख़त्म करने का सुझाव दिया था. चीफ़ जस्टिस गीता मित्तल ने कहा था कि ये सरकारी ख़ज़ाने पर बोझ है. अब लेफ़्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने यही बोझ कम कर दिया है. इससे समय, संसाधन और पैसे की बचत होगी. जो कश्मीर के विकास के काम आ सकता है.

डोगरा महाराज गुलाब सिंह ने राजधानी शिफ़्ट करने की शुरूआत 1872 में की थी. इसके बाद ये परंपरा बंद हो गई थी. लेकिन 1947 के बाद ये फिर शुरू हो गया था. एक कहावत है ‘जो कुछ पुराना है मोहक तो लगता है, टूटन का दर्द मगर सहना पड़ता है’. लेकिन दरबार टूटने से कश्मीर को सालों पुरानी दर्द से मुक्ति मिली है.

प्रियंका गांधी के बाद राहुल गांधी से मिले नवजोत सिंह सिद्धू, क्या अब थम जाएगी पंजाब कांग्रेस की कलह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget