जम्मू कश्मीरः कई हिस्सों में अभी भी जारी है कर्फ्यू, मोबाईल और इंटरनेट सेवा बाधित
अधिकारियों ने बताया कि हंडवाड़ा और कुपवाड़ा क्षेत्रों के अलावा कश्मीर में मोबाइल सेवाएं बाधित रही. 55वें दिन भी घाटी में इंटरनेट सेवाएं ठप रही.

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में लगातार 55वें दिन शनिवार को प्रतिबंध जारी है. घाटी में प्रतिबंध के कारण बाजार बंद रहे और सार्वजनिक वाहन सड़कों पर नहीं दिखे. अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर शहर के पुराने इलाकों में पाबंदियां जारी रही. उन्होंने बताया कि अन्य क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और बैरिकेड लगाये गये है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन के तुरन्त बाद शुक्रवार की रात घाटी के कुछ हिस्सों में कथित प्रदर्शनों की खबरों पर अधिकारियों ने चुप्पी साधे रखी.
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार की सुबह काफी कम संख्या में निजी कार सड़कों पर दिखीं और ज्यादातर दुकानें नहीं खुलीं. उन्होंने बताया कि सार्वजनिक वाहन सड़कों से नदारद रहे और ज्यादातर विक्रेता भी बाजारों से दूर रहे.
अधिकारियों ने बताया कि हंडवाड़ा और कुपवाड़ा क्षेत्रों के अलावा कश्मीर में मोबाइल सेवाएं बाधित रही. 55वें दिन भी घाटी में इंटरनेट सेवाएं ठप रही. अधिकारियों ने जुम्मे की नमाज के मद्देनजर कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाये रखने के लिए एहतियाती कदम उठाते हुए कश्मीर के कुछ हिस्सों में पाबंदियां लगा दी थी.
जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के आर्टिकल 370 के ज्यादातर प्रावधानों को हटाये जाने संबंधी केन्द्र के निर्णय के बाद पांच अगस्त को पूरे कश्मीर में पाबंदियां लगाई गई थी.
जम्मू-कश्मीर: बटोट में NH 244 पर आतंकियों ने की बस रोकने की कोशिश, हुई गोलीबारी
UNGA में हेट स्पीच का बम इमरान खान पर पड़ेगा भारी, होंगे बेदम! सबसे गरम बहस
Source: IOCL
























