एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: सेना का बड़ा ऑपरेशन, 11 आतंकी ढेर, एक ज़िंदा पकड़ा गया, 3 जवान भी शहीद

इस एनकाउंटर में सेना के तीन जवान शहीद हुए हैं और दो नागरिक भी मारे गए हैं. मारे गए आतंकियों में से दो आतंकी भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की हत्या में शामिल थे.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और शोपियां में तीन अलग-अलग जगहों पर चले एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक कुल 11 आतंकियों को मार गिराया गया है, जबकि एक आतंकी को जिंदा पकड़ा गया है. इस एनकाउंटर में सेना के तीन जवान शहीद हुए हैं और दो नागरिक भी मारे गए हैं. मारे गए आतंकियों में से दो आतंकी भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की हत्या में शामिल थे.

इस ऑपरेशन के साथ ही सेना ने अपने जांबाज लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की मौत का बदला ले लिया है. लेफ्टिनेंट उमर फ़ैयाज़ भारतीय सेना के अधिकारी थे जिनका मई 2017 में लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया और उनकी हत्या कर दी थी.

सेना के दो जवान शोपियां के द्रागड में शहीद हुए हैं. जबकि द्रागड और काचीदोरा में एक-एक आम नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. अनंतनाग और शोपियां दोनों ही जगहों में 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है.

एनकाउंटर पर बात करते हुए जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने बताया है कि दो जगह ऑपरेशन खत्म हो चुका है, जबकि तीसरी जगह अभी भी जारी है. उन्होंने आगे बताया कि 25 नागरिक पैलेट गन से जख्मी हुए हैं और 6 लोगों को गोलियां लगी हैं. एसपी वैद्य ने यह भी कहा कि शोपियां के द्रागड में मारे गए सभी सात आतंकियों की पहचान हो गई है. ये सभी स्थानीय हैं और उनके परिवारजनों ने उनकी शिनाख्त कर ली है.

मुठभेड़ के बाद प्रशासन ने दक्षिण कश्मीर में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है. घाटी के बारामूला और जम्मू क्षेत्र के बनिहाल कस्बों के बीच रेल सेवाओं पर भी दिनभर के लिए रोक लगा दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget