एक्सप्लोरर

जम्मू: कोरोना को मात देने के लिए प्रशासन की अनोखी तैयारी, बिना लक्षण वाले आम लोगों की होगी रैपिड एंटीजन टेस्टिंग

जम्मू प्रशासन कोरोना पर अपनी पकड़ बनाने के लिए अनोखी योजना तैयार कर रहा है. प्रशासन अब जिले में मरीज़ो में लक्षणों का इंतज़ार किये बिना ही आम जनता में बड़े पैमाने पर कोरोना के रैपिड एंटीजन टेस्टिंग करवा रहा है.

जम्मू: पूरे देश की तरह ही जम्मू में भी कोरोना संक्रमण तेजी से अपने पांव पसार रहा है. जिसको देखते हुए अब जम्मू प्रशासन ने इस महामारी को हराने के लिए अनोखी योजना तैयार की है. जम्मू प्रशासन अब ज़िले में कोरोना संक्रमण के मरीज़ो में लक्षणों का इंतज़ार किये बिना ही आम जनता में बड़े पैमाने पर कोरोना के रैपिड एंटीजन टेस्टिंग करवा रहा है.

कोरोना के संक्रमण को रोकने और इसको फैलने से बचाने के लिए जम्मू प्रशासन ने आक्रामक रणनीति तैयार की है. जम्मू में रैपिड टेस्टिंग के इंचार्ज डॉ रितेश शान के मुताबिक इस नई रणनीति के तहत अब जम्मू प्रशासन किसी मरीज़ में कोरोना के लक्षणों के ज़ाहिर होने का इंतज़ार ना कर स्वयं ही आम जनता के बीच जाकर बड़े पैमाने पर कोरोना की रैपिड टेस्टिंग को अंजाम दे रहीं है.

पहले प्रशासन रैपिड टेस्टिंग की यह सुविधा सिर्फ बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए ही उपलब्ध कराती थी. वहीँ, प्रशासन का दावा है कि इस नई रणनीति का मकसद आम जनता के बीच जाकर कोरोना के कैरियर को ढूंढ कर उसे अलग करना है. जिससे इस संक्रमण को फैलने से रोका जा सके.

प्रशासन के मुताबिक इस वायरस को हारने के लिए यह रणनीति इसलिए भी कारगर है क्योंकि अब प्रशासन मरीज़ का इंतज़ार नहीं करता बल्कि खुद मरीज़ के पास पहुंच कर उसे ढूंढ निकल कर उसे आइसोलेशन में डाल देता है. जिससे यह बीमारी अधिक नहीं फैले.

इस मुहीम में सरकार आम जनता के साथ-साथ कोरोना काल में उन सरकारी और निजी दफ्तरों में तैनात कर्मचारियों की भी टेस्टिंग कर रही है. जिससे आम जनता के बीच काम कर रहे इन कर्मचारियों में से अगर कोई कोरोना से संक्रमित हो तो उन्हें भी आइसोलेशन में रखा जा सके.

सरकारी दफ्तरों में शुरू की गई इस कवायद के बाद कोरोना काल में लोगों को सेवाएं दे रहे यह कर्मचारी दावा कर रहें हैं कि सरकार का यह कदम उनके मनोबल को बढ़ाएगा. सरकार का दावा है कि अब आने वाले दिनों में यह रैपिड टेस्टिंग जम्मू के आस पास की ज़िलों में भी शुरू की जाएगी ताकि कोरोना को हराया जा सके.

यह भी पढ़ें.

राहुल गांधी बोले- 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था और लोगों की आमदनी गायब, सवाल पूछो तो जवाब गायब

बिहार: महागठबंधन छोड़ इस पार्टी के साथ जा सकते हैं शरद यादव, अटकलें तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलगाम हमले की टाइमिंग पर फारूक के सवाल, रविन्द्र रैना बोले- दुर्भाग्यपूर्ण
कुलगाम हमले की टाइमिंग पर फारूक के सवाल, रविन्द्र रैना बोले- दुर्भाग्यपूर्ण
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार
हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Embed widget