एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर में BJP नेताओं को निशाना बना रहे आतंकी, 4 साल में पार्टी के तीसरे बड़े नेता की हुई हत्या

वसीम बारी की हत्या कोई पहला मामला नहीं है. पिछले 4 सालों में ये तीसरी बार है जब आतंकियों ने किसी BJP नेता की हत्या कर डाली. वहीं कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं भी आतंकियों ने हमले किए हैं.

जम्मू: कश्मीर घाटी में बुधवार शाम बीजेपी नेता वसीम बारी, उनके पिता और भाई की हत्या ने केंद्र शासित प्रदेश में राजनेताओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. बीते चार वर्षों में कश्मीर घाटी में यह बीजेपी के तीसरे बड़े नेता की हत्या है. वहीं बीजेपी के अलावा हाल ही में कांग्रेस नेता की भी हत्या हुई थी, जबकि अन्य दलों के नेताओं पर भी आतंकवादी जानलेवा हमले कर चुके हैं.

पहले भी हो चुकी BJP नेताओं की हत्या

केंद्र में सत्ता में आने के बाद से बीजेपी लगातार आतंकवादग्रस्त कश्मीर को आतंकमुक्त करने के साथ ही घाटी में अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियां बढ़ा रही है. बीजेपी कश्मीर में न केवल अपनी राजनीतिक ज़मीन तैयार कर रही है, बल्कि वहां के स्थानीय नेताओं को तैयार कर घाटी से राष्ट्रवाद की आवाज़ भी उठाने के लिए काम कर रही है.

हालांकि, बीजेपी को पिछले चार सालों में इसका नुकसान भी उठाना पड़ा है. 2 नवंबर 2017 को आतंकियों ने कश्मीर के शोपियां में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्क्षय गौहर भट्ट का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी. वहीं, 4 मई 2019 को आतंकियों ने कश्मीर अनंतनाग ज़िले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता गुल मोहम्मद मीर की हत्या कर दी थी.

बीजेपी ने किया विरोध प्रदर्शन

प्रदेश बीजेपी अपने आतंकवादियों की इन कार्यवाहीयो को उनकी बौखलाहट का नतीजा मान रही है. बीजेपी का दावा है कि कश्मीर घाटी में जिस तरह से आतंक का खात्मा हो रहा है आतंकी उससे घबरा गए हैं.

पार्टी ने गुरुवार को इस हत्या के विरोध में पाकिस्तान और आतंकियों के खिलाफ प्रदर्शन भी किया. वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें मौत के घाट उतारा जाएगा.

ये भी पढ़ें कश्मीर: BJP नेता और पिता-भाई की हत्या पर PM मोदी ने फोन करके जताया शोक, नड्डा बोले- बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा कोरोना के बावजूद ट्रंप की अमेरिकी स्कूलों को चेतावनी- फिर से खोलो या निधि में कटौती के लिए तैयार रहो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
BJP छोड़ने के बाद अब क्या करेंगे शहजाद पूनावाला? खुद बताया प्लान
BJP छोड़ने के बाद अब क्या करेंगे शहजाद पूनावाला? खुद बताया प्लान
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'छात्रों से व्यक्तिगत तौर पर मिलें'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget