एक्सप्लोरर

जम्मूः बोर्ड रिजल्ट में मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आने से निराश 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या

जम्मू कश्मीर राज्य शिक्षा बोर्ड के 10वीं के नतीजे सोमवार को जारी हुए थे जिनमें जम्मू संभाग में नतीजा 70 फीसदी रहा. मेरिट लिस्ट में नाम न आने से निराश छात्र ने आत्महत्या कर ली.

जम्मू: जम्मू कश्मीर राज्य शिक्षा बोर्ड के दसवीं के नतीजे सामने आ गए हैं. जम्मू डिविजन में लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों पर बाजी मार ली है. वहीं रिजल्ट के बाद मेरिट लिस्ट में नाम न आने से आहत एक छात्र ने खुद को फांसी लगा कर जान दे दी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है.

खेत में फांसी लगाकर दी जान

मामला जम्मू के सीमावर्ती इलाके रामगढ़ का है जहां एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र अमनदीप ने साल भर दसवीं के अच्छे नतीजे पाने के लिए जमकर मेहनत की थी और इसीलिए उसे भरोसा था कि सोमवार को जम्मू में घोषित दसवीं के नतीजों में उसका नाम मेरिट लिस्ट में होगा. लेकिन, परीक्षा के नतीजों में अपना नाम मेरिट लिस्ट में न पाने से अमनदीप आहत हो गया और मंगलवार दोपहर बाद वो घर से निकल गया.

गांव के बाहर के खेतों में जाकर एक पेड़ पर फांसी लगाकर अमनदीप ने जान दे दी. गांव वालो ने जब अमनदीप को पेड़ से लटका देखा तो तुरंत उसके परिजनों को इसकी सूचना दी. इसके बाद मानो गांव में मातम पसर गया. इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और अमनदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

जम्मू में 70 फीसदी रहा रिजल्ट

इससे पहले जम्मू में सोमवार को स्टेट बोर्ड के घोषित दसवीं कक्षा के नतीजों में लड़कियों ने बाज़ी मार ली. जम्मू संभाग के लिए घोषित किये गए इन नतीजों में 72 फीसदी लड़कियां जबकि 68 फीसदी लड़के पास हुए हैं.

जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन की तरफ से जारी नतीजों में कुल 70 फीसदी छात्र पास हुए. बोर्ड के मुताबिक 29 फरवरी से 18 मार्च तक जम्मू संभाग के 10 ज़िलों में हुई परीक्षाओं में कुल 53,807 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें से 37,458 विद्यार्थी पास हुए.

बोर्ड की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक 3465 विद्यार्थियों ने ए-1 ग्रेड, 4999 ने ए-2 ग्रेड, 6033 ने बी-1 ग्रेड, 7549 ने बी-2 ग्रेड, 8469 ने सी-1 ग्रेड, 6229 ने सी-2 ग्रेड और 723 ने डी ग्रेड हासिल किया. बोर्ड के मुताबिक इस साल कोरोना संरकमण के चलते परीक्षाओं से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में कई तरह की परेशानिया सामने आयीं, लेकिन बोर्ड के कर्मचारियों और शिक्षकों के प्रयासों के चलते दसवीं के नतीजे समय पर घोषित किये गए.

ये भी पढ़ें

In Details: गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के पीछे की एक-एक बात, जानें अबतक क्या-क्या हुआ है

जम्मू कश्मीर सरकार ने दिया युवाओं को तोहफा, खत्म किया गया ‘SRO 202’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget