एक्सप्लोरर

Supreme Court: जमीयत उलेमा-ए-हिन्द ने नूंह में बुलडोजर एक्शन के खिलाफ SC में दाखिल की याचिका, क्या है दावा?

Jamiat Ulema-e-Hind: जमीयत उलेमा-ए-हिन्द ने हरियाणा में बुलडोजर विध्वंस पीड़ितों के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. साथ इस तरह की कार्रवाई को अवैध बताया है.

Jamiat Ulema-e-Hind Files Petition: हरियाणा के नूंह जिले में हुई हिंसा के बाद दंगाईयों के खिलाफ प्रशासन के बुलडोजर पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने स्वयं संज्ञान लेते हुए कार्रवाई पर रोक लगा दी थी. हालांकि, कोर्ट ने ध्वस्त किए गए लगभग 650 कच्चे-पक्के मकानों के निवासियों का पुनर्वास, मुआवा, ट्रांजिट शिविरों में रहने और दोषी अधिकारियों पर एक्शन लेने के लिए कोई आदेश जारी नहीं किया. इस बीच जमीयत-उलेमा-ए हिन्द ने विध्वंस पीड़ितों के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने अदालत से अनुरोध किया है कि वो सभी राज्यों को आदेश जारी करे कि वे बुलडोजर की कार्रवाई न करें. साथ ही अदालत आरोपी अधिकारियों पर भी एक्शन ले. जमीयत का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से बुलडोर विध्वंस पर रोक न लगाने के आदेश नहीं दिए जाने के कारण अन्य राज्य भी बुलडोजर से लोगों के घरों और दुकानों को तोड़ रहे हैं.

बुलडोजर चलाना अवैध
जमीयत का कहना है कि बुलडोजर का किसी भी धर्म के लोगों की संपत्ति पर चलना अवैध है. तथाकथित आरोपियों के घरों पर या केवल इस कारण से कि उसकी इमारत से पत्थरबाज़ी की गई थी, बुलडोजर से उसके घर को ध्वस्त कर देना, जुर्म साबित होने से पहले सजा देने जैसा है.

बिना नोटिस के ध्वस्त नहीं हो सकता मकान
जमीयत ने अपनी याचिका में यह भी कहा है कि किसी भी मकान को चाहे उसका निर्माण अवैध ही क्यों न हो, बिना नोटिस के ध्वस्त नहीं किया जा सकता. ध्वस्त करने से पहले कानूनी प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है. 

पिछले साल कई राज्यों में चला था बुलडोजर 
याचिका के मुताबिक पिछले साल उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात और अन्य राज्यों में भी बुलडोजर से कार्रवाई की गई थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी और कड़ी मौखिक टिप्पणी की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट की ओर से लिखित आदेश न होने के कारण नूंह में भी ऐसी घटना हुई है. 

याचिकाओं पर जल्द सुनवाई करे अदालत
जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया कि वह बुलडोजर एक्शन से संबंधित मामले में विचाराधीन याचिकाओं पर जल्द सुनवाई करे. बता दें कि अदालत ने नूंह की घटना से पहले इन याचिकाओं पर सितंबर 2023 के अंत में सुनवाई का आदेश जारी किया था.

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में दायर होगी याचिका
गौरतलब है कि बुलडोजर विध्वंस के कारण हरियाणा में लोगों की संपत्ति को हुए नुकसान के मुआवजे और अवैध तरीके से जिन अधिकारियों ने विध्वंस प्रक्रिया को अंजाम दिया उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए भी  जमीयत उलमा-ए-हिंद अलग से एक याचिका पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में दाखिल करने वाली थी, लेकिन कुछ अहम कागजात के पूरे न होने से याचिका दाखिल नहीं हो सकी.

यह भी पढ़ें- No Confidence Motion: विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में नवीन पटनायक की पार्टी BJD बोली, 'हम BJP के खिलाफ हैं, फिर भी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा
मधुमक्खियों के हमले से नहीं डिगा इरादा, बंडी संजय की पदयात्रा में ड्रोन से छत्ता टूटा, मंत्री ने जारी रखी यात्रा
मधुमक्खियों के हमले से नहीं डिगा इरादा, बंडी संजय की पदयात्रा में ड्रोन से छत्ता टूटा, मंत्री ने जारी रखी यात्रा

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget